Vaibhav Sooryavanshi, SRH vs RR: वैभव सूर्यवंशी भले ही हैदराबाद के खिलाफ मैच में बिना रन बनाए आउट हुए लेकिन इस मैच से उनका एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दरअसल, हैदराबाद की पारी के दौरान जब राजस्थान के सहायक कोच ट्रेवर पेन्नी इंटरव्यू दे रहे थे तो पीछे वैभव बैठे हुए थे. इंटरव्यू के दौरान जब कैमरा वैभव पर गया तो इस 15 साल के खिलाड़ी ने मजाकिया अंदाज में अपना शक्ल बनाया, वैभव का यह बेबाक और चंचल अंदाज ने प्रशंसकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया . सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
No need to cross check because he's deadass a 15 years old bruh 😭😭 https://t.co/B8IyzUDigu
— RCB Xtra (@Rcb_Xtra) April 13, 2026
पहली गेंद पर आउट हुए वैभव सूर्यवंशी
हैदराबाद में सोमवार को आईपीएल 2026 का 21वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच खेला गया. एसआरएच ने आरआर को 57 रन के बड़े अंतर से हराकर सीजन की अपनी दूसरी जीत दर्ज की और अंकतालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई। एसआरएच की जीत के हीरो रहे अपना पहला मैच खेल रहे प्रफुल्ल हिंगे.
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हिंगे ने पारी की पहली गेंद पर ही आईपीएल 2026 में बड़े-बड़े गेंदबाजों के लिए चुनौती बने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को आउट कर दिया. हिंगे ने इसके बाद ध्रुव जुरेल, लुहान-डी-प्रिटोरियस और कप्तान रियान पराग का विकेट लिया. उनका स्पेल 4 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट रहा. इस स्पेल ने आरआर के शीर्ष क्रम को ऐसा झकझोरा की टीम कभी 217 के लक्ष्य के पास जाती भी नहीं दिखी. झिंगे को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
ये भी पढ़ें- Video: हैदराबाद की जीत के बाद टीम की मालकिन काव्या मारन को किसने दिया गुलाब ?
ये भी पढ़ें- Video: बेटे ने वैभव सूर्यवंशी को किया आउट तो प्रफुल्ल हिंगे के माता-पिता की खुशी पहुंची सातवें आसमान, ऐसे मनाया जश्न
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं