दलीप ट्रॉफी के फाइनल में साउथ जोन के खिलाफ पहली पारी में 44 रन बनाकर आउट हुए, अपनी पारी में वैभव ने 5 चौके और एक छक्का लगाने में सफल रहे. एक समय ऐसा लगा कि वैभव तूफानी अर्धशतक जमाने में सफल रहेंगे लेकिन ऐसा हो नहीं सका और 44 रन पर आउट हो गए हैं. वैभव 6 रन से अर्धशतक जमाने से चूक गए. यदि वैभव पहली पारी में 50 रन पूरा कर लेते तो उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो जाता, वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी के फाइनल में अर्धशतक जमाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन जाते लेकिन पहली पारी में वैभव की किस्मत ने धोखा दे दिया.
बता दें कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को चामा मिलिंद ने अपनी शार्ट गेंद पर फंसा कर पवेलियन की राह दिखा दी. वैसे, वैभव इस दलीप ट्रॉफी में 10 छक्के लगाने में सफल हो गए हैं. ऐसा कर वैभव इस सीजन सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले नंबर पर आ गए हैं. इस लिस्ट में पहले नंबर पर वैभव के साथ अंशुल कंबोज हैं जिन्होंने 4 पारियों में अबतक 10 छक्के लगाए हैं.

दूसरे नंबर पर शाहबाज अहमद हैं जिनके नाम 4 छक्के लगाने का कमाल दर्ज है. तीसरे नंबर पर अब्दुल समद हैं जिन्होंने 4 छक्के इस सीजन लगाए हैं. वहीं, चौथे नंबर पर अर्शदीप सिंह हैं 3 छक्के इस सीजन लगाए हैं. पांचवें नंबर पर तुषार देशपांडे ने दो छक्के इस सीजन लगाए हैं.
सिराज के खिलाफ खेली धमाकेदार पारी
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने दिलीप ट्रॉफी फाइनल में भारत के सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के खिलाफ एक अग्रेसिव पारी खेलकर सुर्खियां बटोरीं. ईस्ट जो न के लिएपारी की शुरुआत करते हुए, 15 साल के इस बैटर ने कोई प्रेशर नहीं दिखाया और सिराज के खिलाफ अटैक किया.
- Chepauk.
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 6, 2026
- Red ball Cricket.
- Huge crowd.
- Class of Sooryavanshi & Easwaran.
A PERFECT SUNDAY FOR CRICKET FANS ❤️ pic.twitter.com/bhBPC6TSEu
वैभव ने सिराज के खिलाफ एक 6 और 2 चौके लगाए, जिससे साउथ जोन के गेंदबाज. मैच की शुरुआत में ही प्रेशर में आ गए. उनके बिना डरे खेलने के तरीके ने ईस्ट जोन को तेज शुरुआत करने और दर्शकों का मनोरंजन करने में मदद की, वैभव ने अभिमन्यू ईश्वरन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 100 रनों की पार्टनरशिप की, एक ओर जहां वैभव 44 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं बाद में अभिमन्यू ईश्वरन 86 गेंद पर 72 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं