विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी के घर पर जुटी भारी भीड़, वायरल हुआ फैंस का वीडियो

वैभव सूर्यवंशी की दुनिया करीब दो महीने के भीतर ही 360 डिग्री पर बदल चुकी है. और उनके घर और बाहर जमा हुई भीड़ बताने के लिए काफी कि आज उनका स्टारडम कैसा हो चला है

वैभव सूर्यवंशी के घर पर जुटी भारी भीड़, वायरल हुआ फैंस का वीडियो
वैभव सूर्यवंशी का स्टारडम सर चढ़ कर बोल रहा है
source: social media

Vaibhav Sooryavanshi Viral Video: पिछले करीब दो महीने के भीतर भारत की 'सुपर सनसनी' वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की दुनिया पूरी तरह 360 डिग्री के केंद्र पर बदल चुकी है. आईपीएल (IPL 2026) शुरू होने से पहले घर पर एक अलग तस्वीर थी और मेगा टूर्नामेंट खत्म होने के बाद अलग ही उलट नजारा देखने को मिला. अब यह हाल है कि घर से बाहर निकलना ही मुश्किल हो गया है. और इसकी एक बानगी बुधवार को देखने को मिली, जब वैभव आईपीएल के बाद कुछ दिन घर पर बिताने के बाद फिर से अगले मिशन की तैयारी के लिए निकले. सूर्यवंशी अब अगले कुछ दिनों के भीतर ही श्रीलंका में मेजबान 'ए' टीम के खिलाफ खेलते दिखाई पड़ेंगे. बहरहाल, सूर्यवंशी की लोकप्रियता किस मुकाम पर पहुंच चुकी है, यह आप उनके ताजा वायरल हो रहे वीडियो से समझें. 

कैप्शन: सूर्यवंशी के घर जमा हुई भारी भीड़ का नजारा

बहुत ही मुश्किल से घर से बाहर निकले

दरअसल जिला समस्तीपुर के ताजपुर स्थिति गांव में बुधवार को अलग ही नजारा देखने को मिली. मानो स्थानीय गांववालों ने वैभव की हर बात पर नजरें गड़ाए रखी थीं या पल-पल की खबर उनके पास थी। हालात ऐसे हो गए कि बड़ी संख्या में स्थानीय गांववाले उनके घर के भीतर जमा हो गए. अब यह तो आप जानते ही हैं कि गांव तो गांव ही होता है. यहां न तो पुलिस जैसी ही कोई व्यवस्था होती है और न ही सुरक्षाकर्मियों का जमावड़ा. और भीड़ के बीच वैभव ने जैसे ही घर के बाहर निकले, तो उनके चाहने वालों की संख्या मानो दोगुनी या तीन गुना में तब्दील हो गई. वैभव के साथ आईपीएल मैचों के दौरान हमेशा ही इर्द-गिर्द दिखने वाले राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर भी थे.  बहरहाल, सूर्यवंशी को बहुत ही मुश्किल से कार में बैठाया गया. दो देखा भाई साहब! अपने छोटे उस्ताद सुपरस्टार बन चुके हैं. अपने घर पर ही ऐसा हाल है, तो सोचिएगा कि बाहर क्या हाल होता होगा. 

इन 5 पुरस्कारों ने लगा दिए लोकप्रियत में चार चांद

हाल ही में खत्म हुई इंडियन प्रीमियर लीग में सूर्यवंशी का बल्ला बॉलरों पर मानो कहर बनकर टूटा. इस छोटे उस्ताद ने सुनामी अंदाज में ऐसे-ऐसे बड़े कारनामे कर  डाले कि एक बार को बड़े से बड़े बल्लेबाज के पसीने छूट जाएं! केवल सबसे ज्यादा रन ही वैभव ने नहीं बनाए, बल्कि बड़े कारनामे भी कर डाले. इसका नतीजा यह हुआ कि एक नहीं, बल्कि पांच बड़े पुरस्कार उनकी झोली में जा गिरे. और इन 5 बड़े पुरस्कारों ने उनकी लोप्रियता को और कहीं ऊंचाई पर पहुंचा दिया. चलिए जान लीजिए कि ये कौन से 5 बड़े पुरस्कार रहे और इसके तहत उन्हें क्या-क्या मिला. .

  • मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP): 15 लाख रुपये
  • ऑरेंज कैप (टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा स्कोर करने वाला): 10 लाख रुपये
  • सुपर स्ट्राइकर ऑफ़ द सीज़न: 10 लाख रुपये (साथ में टाटा सिएरा)
  • सुपर सिक्स ऑफ़ द सीज़न: 10 लाख रुपये (72 छक्के मारने के लिए)
  • इमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ द सीज़न: 10 लाख रुपये

यह भी पढ़ें:   वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए मिलेगा मौका? पूर्व सेलेक्टर का BCCI को संदेश

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com