विज्ञापन

Pharmacy vs biotechnology: 12वीं के बाद कौन सा कोर्स बेहतर

Pharmacy vs Biotechnology: 12वीं साइंस के बाद छात्रों के सामने सबसे बड़ा सवाल होता है कि वे Pharmacy का कोर्स करें या Biotechnology का.

Pharmacy vs biotechnology: 12वीं के बाद कौन सा कोर्स बेहतर

Pharmacy vs Biotechnology: 12वीं साइंस के बाद छात्रों के सामने सबसे बड़ा सवाल होता है कि वे Pharmacy का कोर्स करें या Biotechnology का. दोनों कोर्स ही ऐसे हैं, जो हेल्थकेयर, रिसर्च तथा दवा उद्योग में बेहतरीन करियर के अवसर प्रदान करते हैं. हालांकि, इन दोनों कोर्सों का फोकस, पढ़ाई का तरीका और करियर पाथ अलग-अलग होता है. 

Pharmacy में क्या पढ़ाया जाता है

Pharmacy (B.Pharm) में दवाओं की संरचना, निर्माण, गुणवत्ता परीक्षण, फार्माकोलॉजी और मरीजों के उपचार में दवाओं के उपयोग का अध्ययन कराया जाता है. इस कोर्स का उद्देश्य छात्रों को दवा उद्योग और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए तैयार करना होता है. 

B.Tech in IT या B.Tech in Cyber Security: कौन सा कोर्स बेहतर

Biotechnology क्या है

Biotechnology में जीवित कोशिकाओं, सूक्ष्मजीवों और जैविक प्रक्रियाओं का उपयोग करके नए उत्पाद और तकनीक विकसित की जाती हैं. यह क्षेत्र जेनेटिक इंजीनियरिंग, बायोइन्फॉर्मेटिक्स, माइक्रोबायोलॉजी और रिसर्च पर आधारित है. 

करियर के अवसर Pharmacy के बाद- 

- Pharmacist
- Drug Inspector
- Clinical Research Associate
- Quality Control Analyst
- Pharmaceutical Sales Executive

करियर के अवसर Biotechnology के बाद- 

- Biotechnologist
- Research Scientist
- Bioinformatics Analyst
- Genetic Engineer
- Bioprocess Engineer

क्‍या 12वीं में कम नंबर हों तो भी विदेश जाकर पढ़ सकते हैं?

किसे चुनना चाहिए Pharmacy का कोर्स 

जो छात्र दवाओं और स्वास्थ्य सेवाओं में रुचि रखते हैं. जल्दी नौकरी पाना चाहते हैं. अस्पताल, फार्मा कंपनियों या क्लिनिकल रिसर्च में काम करना चाहते हैं. 

किसे चुनना चाहिए Biotechnology का कोर्स 

जो छात्र रिसर्च और प्रयोगशाला कार्य पसंद करते हैं, जेनेटिक्स, बायोटेक्नोलॉजी और नई तकनीकों में रुचि रखते हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com