List of all Important Awards and record of Vaibhav Sooryavanshi : भारत-ए ने त्रिकोणीय सीरीज (भारत-ए, श्रीलंका-ए और अफगानिस्तान-ए) के फाइनल मैच में श्रीलंका-ए के खिलाफ 66 रन से जीत दर्ज की. इस मुकाबले में भारत के 15 वर्षीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने महज 29 गेंदों में 94 रन की पारी खेलकर अपनी चमक बिखेरी. रांगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 9 विकेट खोकर 377 रन बनाए। भारत-ए को वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्य की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने महज 53 गेंदों में 132 रन की साझेदारी की.
Happy Father's day ❤️ pic.twitter.com/td5MGnNy3u
— Vaibhav Sooryavanshi (@Vaibhavsooryava) June 21, 2026
वैभव ने सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जो 'लिस्ट-ए' क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी रही। वैभव 29 गेंदों का सामना करते हुए 8 छक्कों और 10 चौकों के साथ 94 रन बनाकर आउट हुए. वैभव को उनकी तूफानी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. बता दें कि इस साल वैभव ने अपने खेल से दुनिया को हिला कर रख दिया है. इस साल वैभव ने 9 अवार्ड और लगभग 13 रिकॉर्ड बनाए हैं. जानते हैं साल 2026 में वैभव को कितने अवार्ड और रिकॉर्ड बने हैं.
साल 2026 में वैभव सूर्यवंशी के अबतक के अवार्ड
- U19WC में प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़
- U19WC फ़ाइनल में प्लेयर ऑफ़ द मैच
- IPL एलिमिनेटर में प्लेयर ऑफ़ द मैच
- IPL ऑरेंज कैप विजेता
- IPL ऑरेंज कैप विजेता
- IPL मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर अवॉर्ड
- IPL इमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ द सीज़न अवॉर्ड
- IPL सुपर स्ट्राइकर ऑफ़ द सीज़न अवॉर्ड (237.3)
- ट्राई-सीरीज़ फ़ाइनल में प्लेयर ऑफ़ द मैच (बनाम SL A)
साल 2026 में वैभव सूर्यवंशी के अबतक के रिकॉर्ड
- U19WC मैच में सबसे ज़्यादा छक्के (15)
- U19WC फ़ाइनल में सबसे ज़्यादा स्कोर (175)
- U19WC टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा छक्के (30)
- IPL में सबसे तेज से 1000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी (440 गेंदें)
- IPL पावरप्ले में 500 से ज़्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी
- IPL नॉकआउट में संयुक्त रूप से सबसे तेज 50 रन (16 गेंदें)
- IPL सीज़न में सबसे ज़्यादा छक्के (72)
- IPL अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर एक सीज़न में सबसे ज़्यादा रन (776)
- IPL मैच में भारतीयों में सबसे ज़्यादा छक्के (12)
- IPL पावरप्ले मैच में सबसे ज़्यादा छक्के (8)
- IPL प्लेऑफ़ मैच में सबसे ज़्यादा छक्के (12)
- लिस्ट A में सबसे तेज़ 50 रन (11 गेंदें)*
अब वैभव आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में भारत की ओर से खेलते हुए नजर आने वाले हैं. फैन्स को इस सीरीज का बेसब्री से इंजार है. आयरलैंड के खिलाफ भारत को तीन मैच खेलने हैं. यदि आयरलैंड के खिलाफ वैभव का डेब्यू होता है तो 15 साल का यह खिलाड़ी भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाला सबसे कम उम्र का खिलाड़ी बन जाएगा.
ये भी पढ़ें- हार्दिक चूके, बुमराह की वापसी, कोहली को शर्त के साथ मौका, इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं