विज्ञापन

गुरनूर बराड़ जिसे देखकर बड़े हुए, उसे मानते हैं अपना आदर्श

गुरनूर बराड़ ने कैप्टन शुभमन गिल के कप्तानी की सराहना की है. बराड़ ने कहा कि गिल गेंदबाजों को पूरा समर्थन और स्वतंत्रता देते हैं. उन्होंने डेल स्टेन को अपने बचपन का आदर्श बताया.

गुरनूर बराड़ जिसे देखकर बड़े हुए, उसे मानते हैं अपना आदर्श
गुरनूर बराड़
@BCCI/X

गुरनूर बराड़ ने भारतीय टीम के मौजूदा टेस्ट कप्तान शुभमन गिल के कप्तानी की जमकर सराहना की है. उनका कहना है कि गिल गेंदबाजों को पूरा समर्थन देते हैं और मैदान पर अपनी योजनाओं के अनुसार गेंदबाजी करने की आजादी देते हैं. प्रसारकों के साथ हुई बातचीत के दौरान बराड़ ने कहा, 'वह (शुभमन गिल) बहुत ही सहयोगी और अच्छे कप्तान हैं. गेंदबाजों का हमेशा समर्थन करते हैं. हमें वही करने देते हैं जो हम करना चाहते हैं. यह हमारे लिए अच्छा है. जिससे काफी मदद मिलती है.'

यहीं नहीं गुरनूर बराड़ ने पूर्व अफ्रीकी तेज गेंदबाज डेल स्टेन की भी सराहना की है. उनका कहना है कि स्टेन की गेंदबाजी देखना उन्हें खुब रास आता था. बराड़ ने कहा, 'डेल स्टेन. मुझे डेल स्टेन की गेंदबाजी देखना बहुत पसंद था. जिस तरह उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में दबदबा बनाया, वह शानदार था. मैं भी वही करना चाहता हूं.'

पहले टेस्ट विकेट पर बराड़ का बयान 

क्राइस्टचर्च टेस्ट गुरनूर बराड़ के टेस्ट करियर का पहला मुकाबला है. डेब्यू मुकाबले में ही वह दो विकेट चटकाने में कामयाब रहे. उनके पहले शिकार डेवोन कॉनवे बने. पहले विकेट के बारे में बात करते हुए भारतीय तेज गेंदबाज ने कहा, 'यह निश्चित रूप से एक खास एहसास है. पहला विकेट मिलना यादगार पल होता है. मैं अब और विकेट लेना चाहता हूं और देखते हैं कि दिन कैसा जाता है.'

भारत की तरफ से टेस्ट खेलने वाले 321वें खिलाड़ी हैं गुरनूर

गुरनूर बराड़ भारत की तरफ से टेस्ट खेलने वाले 321वें खिलाड़ी हैं. खबर लिखे जाने तक बराड़ ने भारत की तरफ से इंटरनेशनल लेवल पर कुल एक टेस्ट और 13 वनडे मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनको टेस्ट की एक पारी में दो और वनडे की 12 पारी में 31.47 की औसत से 23 सफलता हाथ लगी है. 

बराड़ को पहले भी टेस्ट के लिए भारतीय टीम से आया था बुलावा 

गुरनूर को जरूर क्राइस्टचर्च टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिला है. मगर इससे पहले भी उन्हें टेस्ट के लिए भारतीय टीम से बुलावा आ चुका था. मगर उस दौरान उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिला था. 

गुरनूर को जारी साल की ही शुरुआत में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए पहली बार भारतीय टीम से बुलावा मिला था. मगर वह प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने से चूक गए थे. 

इसके बाद अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भी उन्हें टीम में शामिल किया गया था. हालांकि, उस दौरान भी उन्हें टेस्ट डेब्यू का मौका नहीं मिला था. पूरी सीरीज में वह बेंच पर बैठे रह गए थे.

यह भी पढ़ें- नंबर-1 बैटर विवियन रिचर्ड्स, लिली-होल्डिंग बने बेस्ट गेंदबाज, इमरान खान ने चुनी थी ऑलटाइम बेस्ट क्रिकेटर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Gurnoor Singh Brar, Shubman Singh Gill, Dale Willem Steyn, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com