India A vs UAE LIVE Score Updates, Asia Cup Rising Stars LIVE Updates: एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में आज भारत ए का मुकाबला यूएई के साथ हो रहा है. भारत ए के खिलाफ यूएई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. पाकिस्तान A के खिलाफ खेलने वाली इंडिया A की प्लेइंग 11 में 3 बदलाव किए गए हैं; आयुष बडोनी, विपराज निगम और प्रिंस यादव की जगह प्रभसिमरन सिंह, हर्ष दुबे और अरशद खान को शामिल किया गया है, आजका मैच भारत ए को हर हाल में जीतना है. जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने में सफल हो जाएगी. एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में वैभव के बल्ले से बड़ा स्कोर नहीं निकला है. फैन्स भरोसा है कि आज यूएई के खिलाफ वैभव अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा कर फैन्स को झूमने का मौका देंगे. वैभव ने नेपाल और पाकिस्तान शाहीन के खिलाफ क्रमशः 26 और 11 रन बनाए हैं.
भारत -ए प्लेइंग 11
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज़ अहमद, हर्ष दुबे, हर्षित राणा, अरशद खान
यह भी पढ़ें | Asia Cup Rising Stars: भारत-यूएई मुकाबला आज, India में टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें IND-A vs UAE मैच LIVE
Here are the LIVE Scores and Updates of India A vs UAE A Asia Cup Rising Stars match -
IND A vs UAE LIVE Score: यूएई ने बना लिए हैं 67 रन
Ohhh... भारत को एक बड़ा विकेट मिलते-मिलते रह गया। सूर्यांश शेडगे की गेंद पर हरप्रीत भाटिया ने मिड-ऑफ की दिशा में शॉट खेला, जहां रिंकू सिंह ने आगे की ओर डाइव लगाकर शानदार कैच लेने की कोशिश की, लेकिन बल्लेबाज को यकीन था कि गेंद को अच्छी तरह से कैच नहीं किया गया है. फिर रीप्ले में साफ दिखा कि गेंद रिंकू के हाथों में आने से ठीक पहले जमीन को छू गई थी. नतीजा, थर्ड अंपायर ने बल्लेबाज को नॉट आउट करार दिया. यह भारत के लिए बड़ा मौका था, लेकिन किस्मत इस बार हरप्रीत भाटिया के साथ रही. रिंकू की फील्डिंग कोशिश शानदार थी, मगर विकेट टीम इंडिया के हाथ नहीं लग सका.
IND A vs UAE A LIVE Score: एक और विकेट, तिलक वर्मा की रणनीति आई काम
यूएई के 2 विकेट गिर चुके हैं. अरशद खान ने अंश टंडन को 8 रन पर आउट करके भारत को दूसरा विकेट दिला दिया है. गेंद थोड़ी आगे की थी और हल्का सा बाहर की तरफ निकली, जिस पर बाएं हाथ के बल्लेबाज अंश टंडन ने बिना पैरों का इस्तेमाल किए ड्राइव लगाने की कोशिश की. गेंद बल्ले के बाहरी किनारे से लगकर वाइड स्लिप की तरफ नीचे की ओर गई, जहां अभिषेक ने शानदार फील्डिंग करते हुए गेंद के नीचे अपने दोनों हाथ लगाए और एक बेहतरीन कैच लपक लिया.
यूएई 22/2 (6 ओवर)
IND A vs UAE A LIVE Score: यूएई का पहला विकेट गिरे
हर्षित राणा ने पहले ही ओवर में भारत को पहली सफलता दिलाई है. आर्यांश शर्मा को आउट कर पवेलियन भेज दिया है. आर्यांश केवल 2 रन ही बना सके.
यूएई 6/1 (1.0 ओवर)
IND A vs UAE A LIVE Score: यूएई की बैटिंग शुरू हो चुकी है
यूएई ने अपनी पारी का आगाज कर दिया है. भारत ए के लिए यह मैच काफी अहम है. भारत हर हाल में यह मैच जीतना चाहेगा.
IND A vs UAE A LIVE Score: देखें भारत की प्लेइंग 11
भारत -ए प्लेइंग 11
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज़ अहमद, हर्ष दुबे, हर्षित राणा, अरशद खान
IND A vs UAE A LIVE Score: भारतीय 11 में 3 बदलाव
पाकिस्तान A के खिलाफ खेलने वाली इंडिया A की प्लेइंग 11 में 3 बदलाव किए गए हैं; आयुष बडोनी, विपराज निगम और प्रिंस यादव की जगह प्रभसिमरन सिंह, हर्ष दुबे और अरशद खान को शामिल किया गया है,