विज्ञापन

बिना शर्त मांगें माफी... सावरकर के पोते ने किताब को लेकर सोनिया गांधी को भेजा कानूनी नोटिस

सोनिया गांधी ने अपनी किताब में लिखा, "जब कांग्रेस के स्वतंत्रता सेनानी ब्रिटिश शासकों के हाथों हमले और जेल की सजा झेल रहे थे, तब विनायक दामोदर सावरकर जैसे आरएसएस के वरिष्ठ विचारक अपने औपनिवेशिक आकाओं को दया याचिकाएं लिख रहे थे."

बिना शर्त मांगें माफी... सावरकर के पोते ने किताब को लेकर सोनिया गांधी को भेजा कानूनी नोटिस
सावरकर के पोते ने सोनिया गांधी को भेजा कानूनी नोटिस
AI Image
  • दामोदर सावरकर के पौत्र ने सोनिया गांधी की पुस्तक में दिए गए उनके बारे में जानकारी पर कानूनी नोटिस भेजा है
  • नोटिस में पुस्तक के पृष्ठ 201 और 443 की टिप्पणियों को तथ्यात्मक और ऐतिहासिक रूप से भ्रामक बताया गया है
  • सत्यकी सावरकर ने सोनिया गांधी को नोटिस में 15 दिनों के भीतर माफी, स्पष्टीकरण और सुधार करने का निर्देश दिया है
पुणे:

विनायक दामोदर सावरकर के पौत्र ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को एक कानूनी नोटिस भेजा है. इसमें उन्होंने सोनिया गांधी की संस्मरण पुस्तक ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' में स्वतंत्रता सेनानी के बारे में दिए गए बयानों पर बिना शर्त माफी, स्पष्टीकरण और सुधार की मांग की है. उनका आरोप है कि इसमें स्वतंत्रता सेनानी को गलत तरीके से पेश किया गया है.

सत्यकी सावरकर की ओर से अधिवक्ता संग्राम कोल्हटकर द्वारा जारी कानूनी नोटिस में पुस्तक के पृष्ठ 201 और 443 पर लिखी गई बातों पर आपत्ति जताई गई है. नोटिस में आरोप लगाया गया है कि ये बातें तथ्यात्मक रूप से गलत, ऐतिहासिक रूप से भ्रामक और तोड़-मरोड़कर पेश की गई हैं तथा वी.डी. सावरकर की प्रतिष्ठा और विरासत को नुकसान पहुंचाती हैं.

नोटिस में सोनिया गांधी से इसे प्राप्त होने के 15 दिनों के भीतर मांगों का पालन करने को कहा गया है. इसमें कहा गया है कि ऐसा नहीं करने या मांगों को मानने से इनकार करने पर सत्यकी सावरकर सक्षम अदालत या प्राधिकरण के समक्ष उचित कानूनी कार्यवाही शुरू कर सकते हैं और कानूनी उपाय अपना सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

नोटिस में कहा गया है कि सत्यकी सावरकर ने हाल ही में सोनिया गांधी द्वारा लिखी गई और हार्पर कॉलिन्स पब्लिशर्स इंडिया द्वारा कथित तौर पर 10 नवंबर को प्रकाशित पुस्तक को देखा. इसमें वी.डी. सावरकर के बारे में की गई टिप्पणियों और लगाए गए आरोपों से उन्हें ठेस पहुंची.

नोटिस में पुस्तक के पृष्ठ 201 पर लिखी गई इस टिप्पणी का उल्लेख किया गया है, “जब कांग्रेस के स्वतंत्रता सेनानी ब्रिटिश शासकों के हाथों हमले और जेल की सजा झेल रहे थे, तब विनायक दामोदर सावरकर जैसे आरएसएस के वरिष्ठ विचारक अपने औपनिवेशिक आकाओं को दया याचिकाएं लिख रहे थे और उनके संगठन के सदस्य मुखबिर के तौर पर ब्रिटिश अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर रहे थे.”

इधर भाजपा विधायक राम कदम ने सोनिया गांधी की किताब में विनायक दामोदर सावरकर और शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बालासाहेब ठाकरे के उल्लेख को लेकर उद्धव ठाकरे पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि एक तरफ बालासाहेब ठाकरे सावरकर का अपमान करने वाले कांग्रेस नेताओं का विरोध करते थे, वहीं दूसरी तरफ उनके बेटे उद्धव ठाकरे सोनिया गांधी की उस किताब को सम्मान देते हैं, जिसमें कथित तौर पर सावरकर का अपमान किया गया है. सत्ता के लिए उद्धव ठाकरे अपनी विचारधारा से कितना समझौता करेंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

इससे पहले भाजपा विधायक कृष्णा खोपड़े ने कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर राज्य में सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है. उन्होंने आरोप लगाया कि इस किताब की सामग्री राज्य और देश में सांप्रदायिक तनाव भड़का सकती है. उन्होंने दावा किया कि यह किताब एक "सोची-समझी योजना" के तहत प्रकाशित की गई है.

भाजपा विधायक ने किताब में सावरकर पर की गई टिप्पणियों का जिक्र करते हुए दावा किया कि सोनिया गांधी को हिंदुत्व विचारक की भूमिका और उनके बलिदानों के बारे में कोई जानकारी नहीं है. उनके मुताबिक, अपनी किताब जारी करने से पहले सोनिया गांधी को भारतीय संस्कृति को समझना चाहिए था और औपनिवेशिक शासन के खिलाफ देश के संघर्ष का अध्ययन करना चाहिए था.

इसे भी पढ़ें: सोनिया गांधी ने बताया कि इंदिरा गांधी से पहली बार मिलने से पहले कितना नर्वस थीं, इस भाषा में हुई थी बातचीत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonia Gandhi Book, Sonia Gandhi Biography, Vinayak Savarkar, Sonia Gandhi Book Belonging A Journey Of Love
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com