राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) आईपीएल के जारी सीजन में अब केवल बच्चे नहीं रह गए हैं, बल्कि विपक्षी गेंदबाजों के लिए सिरदर्द हो गए हैं. यह हम नहीं बल्कि विपक्षी टीमों का हाव भाव बता रहा है. टूर्नामेंट का 52वां मुकाबला बीते शनिवार (नौ मई) को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स (GT vs RR) के बीच जयपुर में खेला गया. जहां राजस्थान के 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर से लय में नजर आए. टीम के लिए उन्होंने पहले ही गेंद से धमाका करने का फैसला लिया. जिसमें काफी हद तक कामयाब भी रहे. युवा वैभव के आक्रामक तेवर को देख विपक्षी टीम भी घबरा गई. जिसके बाद ड्रेसिंग रूम से हेड कोच आशीष नेहरा (Ashish Nehra) को हिदायत देते हुए देखा गया. उन्होंने गेंदबाज को दिमाग का इस्तेमाल करने का इशारा किया. यह प्लान कारगर भी नजर आया. अगली गेंद सिराज ने ठंडे दिमाग से 146.6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज फिसलन भरी बाउंसर डाली. जहां पुल करने के प्रयास में वैभव उनकी जाल में फंस गए. गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए अरशद खान की तरफ उछल गई. यहां खान ने कोई गलती भी नहीं की. परिणाम ये रहा कि वैभव को आउट होकर पवेलियन का रास्ता देखना पड़ा.
वैभव ने सिराज और रबाडा को दिन में दिखाए तारे
वैभव पिछले मुकाबले में जरूर अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए. मगर जबतक वह क्रीज पर रहे. उनका धूम धड़ाका जारी रहा. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी का अंदाजा इसी बीत से लगाया जा सकता है कि पारी का पहला रन उन्होंने छक्का लगाकर प्राप्त किया. पारी का पहला ओवर डाल रहे सिराज की दूसरी ही गेंद पर उन्होंने लॉन्ग ऑन के ऊपर से पुल करते हुए छक्का प्राप्त किया था. वह यहीं नहीं रुके अगला ओवर डालने आए रबाडा की दो गेंदों पर दो लगातार छक्के लगाकर विपक्षी टीम में हाहाकार मचा दिया. युवा वैभव का कहर सिराज के दूसरे और पारी के तीसरे ओवर में भी देखने को मिला. इस ओवर की पहली, तीसरी और चौथी गेंद पर उन्होंने लगातार चौके लगाए. हालांकि, ज्यादा आक्रामक बल्लेबाजी का उन्हें खामियाजा भी भुगतना पड़ा. इसी ओवर के पांचवीं गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में वह कैच आउट दो गए.
Masterstroke from Ashish Nehra and Mohammed Siraj nails the execution under pressure🙌
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 9, 2026
Vaibhav Sooryavanshi falls to the trap 🚨#TATAIPL Revenge Week 2026 ➡️ #RRvGT | LIVE NOW 👉 https://t.co/4f0xDg7EfO pic.twitter.com/ApgaLO8b24
वैभव ने गुजरात के खिलाफ महज 16 गेंदों में बनाए 36 रन
आउट होने से पूर्व वैभव सूर्यवंशी आरआर की तरफ से पारी का आगाज करते हुए 16 गेंद में 225.00 की स्ट्राइक रेट से 36 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से तीन चौके और तीन खूबसूरत छक्के देखने को मिले. पिछले मुकाबले में वैभव अपनी टीम की तरफ से पहले बल्लेबाज के रूप में आउट हुए. जिस दौरान वह आउट हुए. टीम का स्कोर 2.5 ओवर में 1-38 रन था.
गुजरात को मिली जीत
बात करें मैच के परिणाम के बारे में तो सवाई मानसिंह स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाने में कामयाब हुई थी. कैप्टन शुभमन गिल ने 44 गेंद में 84 रनों की सर्वाधिक पारी खेली. उनके अलावा साई सुदर्शन ने 36 गेंद में 55, जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने 20 गेंदों में नाबाद 37 रनों का योगदान दिया.
विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 230 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम 16.3 ओवरों में 152 रनों पर ढेर हो गई. रवींद्र जडेजा सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 25 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली. उनके अलावा वैभव सूर्यवंशी ने 16 गेंदों में 36 रनों का योगदान दिया. मगर वह भी टीम की किस्मत को नहीं बदल पाए.
यह भी पढ़ें- पृथ्वी शॉ को आखिर दिल्ली कैपिटल्स की टीम क्यों नहीं दे रही है मौका? फ्रेंचाइजी के क्रिकेट डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं