आईपीएल के जारी सीजन में लीग स्टेज के तहत कुल 70 मैच खेले जाने वाले हैं. जिसमें से 51 मैच पूरे हो चुके हैं. 19 मुकाबले अभी शेष हैं. हालांकि, उससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के भाग्य का फैसला करीब-करीब हो गया है. पिछले पांच में से चार मैचों में शिकस्त खाने वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम अब शायद ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर पाएगी. आईपीएल के 19वें सीजन में डीसी की तरफ से एक दो परेशानियां नहीं, बल्कि कई सारी परेशानियां देखने को मिली हैं. मगर पृथ्वी शॉ जैसे होनहार खिलाड़ी को जिन्होंने टीम के लिए अतीत में भी शानदार प्रदर्शन किया है. मौका न देना चौंकाने वाला फैसला है. हालांकि, केकेआर के खिलाफ मिली शिकस्त के बाद कैप्टन अक्षर पटेल ने शेष बचे हुए मुकाबलों के लिए बदलाव के संकेत दिए हैं.
जारी सीजन में दिल्ली के खस्ता हालात के बीच फ्रेंचाइजी के क्रिकेट निदेशक वेणुगोपाल राव ने बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि खिलाड़ी अपनी जिम्मेदारी को बखूबी नहीं निभा रहे हैं. मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वेणुगोपाल राव ने कहा, 'जिम्मेदारी, जब बल्लेबाजी इकाई के रूप में विफलता मिलती है, तो आपको जिम्मेदारी उठानी पड़ती है. मैं खुद जिम्मेदारी लूंगा, किसी और के करने का इंतजार नहीं करूंगा. मुझे यहीं कमी लगता है.'
वेणुगोपाल राव से जब पृथ्वी शॉ के बारे में सवाल किया जो टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं, तो उन्होंने कहा, 'टॉप ऑर्डर में आप किसे बाहर करना चाहते हैं? पंथुम को या केएल को?' वहीं अक्षर पटेल की फॉर्म पर चिंता जाहिर करते हुए उन्होंने दुख जाहिर किया. राव ने कहा, 'हम हमेशा एक कप्तान चाहते हैं, उनके जैसा शख्स जो दो वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रह चुका है, टूर्नामेंट में आए. उनकी फॉर्म को लेकर हम निश्चित रूप से चाहते हैं कि वह वापसी करें. कहीं न कहीं मुझे लगता है कि उन्होंने अपनी फॉर्म खो दी है. उम्मीद है वह अगले तीन मैचों में वापसी करेंगे.'
यह भी पढ़ें- बुरे फंसे रोहित शर्मा, सेल्फी के लिए फैंस ने की जबरदस्ती तो झटपट विंडो चढ़ाकर भागे, VIDEO
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं