- समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए रामगोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी को उम्मीदवार बनाया है.
- रामगोपाल यादव पहले भी राज्यसभा सांसद रह चुके हैं और सपा के मजबूत थिंक टैंक सदस्य माने जाते हैं.
- धनराज परिमल नथवानी रिलायंस ग्रुप से जुड़े हैं और उनके पिता परिमल नथवानी भी राज्यसभा सांसद हैं.
समाजवादी पार्टी के राज्यसभा चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव होना है. जिसके लिए सपा ने आज अपने दो उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की. समाजवादी पार्टी की ओर से रामगोपाल यादव और धरनाज परिमल नथवानी को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है. समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि दोनों उम्मीदवार रामगोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी आज अपना नामांकन भरेंगे.

सपा ने सोशल मीडिया पोस्ट में राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है.
रामगोपाल यादव फिर से राज्यसभा जाएंगे
मालूम हो कि सपा की ओर से रामगोपाल यादव पहले भी राज्यसभा के सांसद रहे हैं. रामगोपाल यादव की गिनती राज्यसभा में सपा के मजबूत थिंकटैंक के रूप होती है. रामगोपाल यादव मुलायम सिंह यादव के भाई हैं. रामगोपाल यादव को सपा ने फिर से राज्यसभा भेजने का फैसला किया है.
धनराज परिमल नथवानी के पिता भी राज्यसभा सांसद
जबकि सपा के दूसरे उम्मीदवार धनराज परिमल नथवानी बड़े व्यापारिक घराने से ताल्लुक रखते हैं. वो रिलायंस ग्रुप से जुड़े है. उनके पिता परिमल नथवानी भी राज्यसभा के सांसद है. कुछ महीनों पहले ही परिमल नथवानी झारखंड से राज्यसभा पहुंचे हैं. धनराज परिमल नथवानी गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं
राज्यसभा की 10 सीटों के लिए मंगलवार से नामांकन शुरू
बताते चले कि उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीट पर होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई थी. आज बुधवार को सपा ने अपने दो उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा की ओर से आठ और सपा की ओर से चार नामांकन पत्र लिए गए.
खबर अपडेट की जा रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं