हालिया समय में भारत की वीरेंद्र सहवाग कही जाने वाली आतिशी बल्लेबाज शेफाली वर्मा का बल्ला खासा आग उगल रहा है. और जापान में एशियन गेम्स 2026 के तहत शेफाली ने इसका एक बड़ा सबूत बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में एक बार फिर से दिया. शेफाली ने सिर्फ 24 गेंदों पर 5 छक्कों और 2 चौकों से अर्द्धशतक ही पूरा नहीं किया, बल्कि वीमेंस टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डबल धमाका करते हुए इतिहास रच दिया. शेफाली पहले धमाके के तहत इस अंतराष्ट्रीय फॉर्मेट में छक्कों का शतक लगाने वाली सिर्फ दूसरी बल्लेबाज बन गई हैं, तो उन्होंने एक सीजन में सबसे ज्यादा अर्द्धशतक जड़ने की भी बराबरी कर ली.
वनडे इतिहास की पहली बल्लेबाज, मंधाना रेस में पीछे छूटीं
शेफाली ने पारी के 10वें ओवर में नाहिदा अख्तर के ओवर में पांचवां छ्क्का जड़कर अर्द्धशतक पूरा किया, तो इसी के साथ ही वह टी20 फॉर्मेट में छक्कों का शतक जड़ने वाली सिर्फ दूसरी बल्लेबाज बन गईं. उनसे पहले दुनिया में यह कारनामा भारत की ही स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने किया है, लेकिन बड़ा अंतर यह है कि जहां शेफाली ने सिर्फ 117 पारियां लीं, वहीं मंधाना ने 171 पारियां लीं. चलिए जान लीजिए कि इस मामले में दुनिया की शीर्ष पांच बल्लेबाज कौन हैं:-
नाम छक्के मैच पारी
शेफाली वर्मा 100 118* 117
स्मृति मंधाना 100 178* 171
हरमनप्रीत कौर 92+ 209* 187
ऋचा घोष 49 95* 79
जेमिमा रोड्रिग्स 28 131 118
वीमेंस टी20 में एक साल में सबसे ज्यादा अर्द्धशतक जड़ने वाली टॉप 4 बल्लेबाज
50 नाम साल
8 स्मृति मंधाना 2024
8 शेफाली वर्मा 2026
7 मिथाली राज 2016
7 नताशा माइल्स 2026
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं