Update on Shubman Gill: श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले भारतीय टीम के लिए राहत भरी खबर आई है. टीम के नियमित कप्तान शुभमन गिल ने फिर से बैटिंग प्रैक्टिस शुरू कर दी है. गिल उंगली की चोट के कारण श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ जारी वॉर्मअप मैच में बल्लेबाजी करने नहीं उतरे थे. गुरुवार को प्रैक्टिस सेशन के दौरान बैटिंग करते समय गिल की दाहिने हाथ की अनामिका (रिंग फिंगर) उंगली में चोट लग गई थी, जिसके बाद वह वॉर्मअप मैच के पहले दिन फील्डिंग करने मैदान पर नहीं उतरे थे. गिल की गैरमौजूदगी में केएल राहुल ने टीम की कमान संभाली थी. बीसीसीआई ने एक बयान जारी करते हुए बताया था कि उंगली की चोट के कारण एहतियात के तौर पर गिल पहले दिन फील्डिंग करने नहीं उतरेंगे. हालांकि, शुभमन दूसरे दिन बल्लेबाजी करने भी नहीं आए और उनके स्थान पर रवींद्र जडेजा ने नंबर चार पर आकर बल्लेबाजी की.
हालांकि, सीरीज के पहले मैच में भारतीय कप्तान की उपलब्धता को लेकर चिंताएं प्रैक्टिस मैच के आखिरी दिन काफी हद तक दूर हो गईं, क्योंकि 26 साल के गिल को साइड नेट्स में लंबे बैटिंग सेशन में पूरी तरह हिस्सा लेते देखा गया. तस्वीरों में गिल बिना किसी परेशानी के तेज गेंदबाजों और स्पिनरों का सामना करते दिखे. 15 अगस्त से गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले पहले टेस्ट की शुरुआत से पहले गिल का प्रैक्टिस सेशन में लौटना भारतीय टीम के लिए राहत भरी खबर है। कोलंबो में रविवार को वॉर्मआप मैच खत्म होने के बाद भारतीय टीम गॉल के लिए रवाना होगी.
सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो के ऐतिहासिक सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (एसएससी) ग्राउंड पर खेला जाएगा. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) प्वाइंट्स टेबल में फिलहाल पांचवें स्थान पर मौजूद भारत को फाइनल में पहुंचने की अपनी संभावनाओं को बढ़ाने के लिए श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दमदार प्रदर्शन करना होगा.
वहीं, वार्म अप मैच की बात करें तो श्रीलंका 11 ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट पर 206 का स्कोर बनाकर पारी की घोषणा कर दी है. भारत को अब जीत के लिए 206 रनों का टारगेट मिला है.
ये भी पढ़ें- ODI में 5000 मैच पूरे, भारत नंबर-2, पाकिस्तान श्रीलंका से आगे, वनडे में सबसे ज्यादा जीत वाली टॉप-10 टीमें
ये भी पढ़ें- भारतीय क्रिकेट टीम या अस्पताल का वार्ड? एक के बाद एक चोटिल सितारे, टीम इंडिया में मचा हाहाकार, देखें पूरी लिस्ट
ये भी पढ़ें- 47 साल पहले सुनील गावस्कर ने खेली थी ऐसी महान पारी कि कांप उठा था इंग्लैंड, आज भी रोंगटे खड़े कर देती है कहानी
ये भी पढ़ें- राशिद खान नंबर 3, मुथैया मुरलीधरन से आगे वकार यूनिस, ODI में सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल करने वाले टॉप 20 गेंदबाज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं