उमरान मलिक (Umran Malik) को साउथ अफ्रीका (India vs South Africa T20I) के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गाय है. बता दें कि आईपीएल 2022 में उमरान ने कमाल की गेंदबाजी की थी जिसके कारण उन्हें भारतीय टीम में मौका मिला है. 9 जून से शुरू होने वाले टी-20 सीरीज में सबकी नजर जम्मू एक्सप्रेस उमरान पर होगी. बता दें कि आईपीएल 2022 में उमरान ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 22 विकेट लेने का कमाल किया था, यही नहीं 157 kmph की रफ्तार से गेंद फेंककर उमरान ने सनसनी मचा रखी थी. उमरान की तेज गेंद को देखकर पर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने कहा था कि उमरान में उन्हें वकार वकार यूनुस (Waqar Younis.) की झलक दिखाई देती है. श्रीलंका के खिलाफ पहले T-20 के लिए ऑस्ट्रेलियाई XI का ऐलान, दो बड़े दिग्गज टीम में नहीं
अब जब उमरान से वकार यूनुस से उनकी तुलना पर सवाल किया गया तो भातीय तेज गेंदबाज ने जो कहा उसने फैन्स को हैरान कर दिया है. इंडियंस एक्सप्रेस से बात करते हुए उमरान ने बताया कि उनके आदर्श वकार यूनुस नहीं बल्कि भारत के जसप्रीत बुमराह हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मैच जीतने के लिए रची गई साजिश, अचानक दो बल्लेबाजों को कराया गया 'रिटायर आउट'- Video
उमरान ने कहा कि, 'मैं वकार यूनुस को फॉलो नहीं करता हूं, मेरा एक अलग एक्शन है जो नेचुरल है, मेरे आदर्श बुमराह, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार हैं. मैं इन भारतीय गेंदबाजों को फॉलो करता था, उनसे मैंने काफी कुछ सीखा है.'
राशिद ने दिखाया 'करामती' अंदाज, आंख मूंदकर लगाया छक्का, गेंदबाज भी सहम गया- Video
उमरान ने आगे ये भी बताया कि उनका पूरा ध्यान टी-20 सीरीज में खुद को साबित करने का है. मैं भारत को जीतना चाहता हूं, मेरा बस यही लक्ष्य है. मेरा लक्ष्य है कि भारतीय टीम पांचों टी-20 मैच जीता और साउथ अफ्रीका का पूर्ण सफाया करे. बता दें कि पहला टी-20 मैच दिल्ली में खेला जाएगा. भारत के लिए उमरान पहली बार खेलते दिखेंगे. क्रिकेट फैन्स इस सीरीज का और उमरान की गेंदबाजी को देखने का बेसर्बी से इंतजार कर रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं