क्रिकेट के मैदान (Shocking Viral video in Cricket) पर मैच जीतने के लिए कप्तान औऱ टीम मैनेजमेंट अपनी खास रणनीति तैयार करते हैं, कभी-कभी कुछ रणनीति ऐसी होती है जिसे देखकर फैन्स ही नहीं क्रिकेट पंडित भी चौंक जाते हैं, ऐसा ही एक अनोखा कारनामा टी-20 ब्लास्ट (T20 Blast 2022) में देखने को मिला, जब मैच जीतने के लिए एक ही मैच में दो बल्लेबाजों को रिटायर आउट (Retire Out) कराकर पेविलनयन भेजा गया. बता दें कि रविवार को नॉटिंघमशायर और वार्विकशायर (Warwickshire vs Nottinghamshire) के बीच मैच के दौरान कार्लोस ब्रैथवेट (Carlos Brathwaite) को रिटायर आउट होकर पवेलिनयन जाना पड़ा. KL Rahul ने 'साले साहब' की सफलता पर किया रिएक्ट, कही ऐसी दिल जीतने वाली बात
दरअसल मैच में ब्रैथवेट वार्विकशायर की ओर से खेल रहे थे. पहले खेलते हुए जब ब्रैथवैट 11 गेंद पर 17 रन बनाकर खेल रहे थे और आखिरी ओवर का खेल होना था, तभी अचानक ब्रैथवैट रिटायर आउट होकर डग आउट की ओर जाने लगे. सैम हैन ने उन्हें बीच में रिप्लेस किया, लेकिन इसके बाद हैन को एक भी गेंद खेलने का मौका तो नहीं मिला लेकिन बल्लेबाज एलेक्स डेविस ने मिले 4 गेंदों में 14 रन बनाकर अपनी टीम के स्कोर को 8 ओवर में 98/5 रन तक ले जाने में सफल रहे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बीच मैच में जो रूट बन गए 'जादूगर', ऐसा कारनामा देखकर लोगों के उड़े होश- Video
Tactical masterstroke?
— Vitality Blast (@VitalityBlast) June 5, 2022
Carlos Brathwaite retires out to be replaced by Sam Hain for the final over!
Watch it unfold LIVE: https://t.co/ScNplvlY5n#Blast22 pic.twitter.com/RwCKpCVPSK
बता दें कि बारिश की वजह से मैच को 8-8 ओवर का किया गया था. दरअसल वार्विकशायर की टीम चाहती थी कि तेजी से रन बनाया जाए लेकिन वो तो भला हो कि डेविस ने तेजी से रन बनाकर टीम के स्कोर को 98 रन पर ले जाने में सफल रहे.
राशिद ने दिखाया 'करामती' अंदाज, आंख मूंदकर लगाया छक्का, गेंदबाज भी सहम गया- Video
इसी मैच में नॉटिंघमशायर के समित पटेल (Samit Patel) को भी आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर रिटायर हर्ट होकर पवेलियन भेजा गया था. जिस समय पटेल वापल लौटे उस समट टीम को जीत के लिए 1 गेंद पर 3 रन की दरकार था. दरअसल समित तेजी से रन नहीं बना पा रहे थे ऐसे में टीम मैनेजमेंट से सोचसमझ कर समित को वापस बुला लिया, छठी गेंद जिसपर समित रिटायर आउट हुए वह गेंद नो बॉल थी. Joe Root ने रचा इतिहास, इंग्लैंड के लिए ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
हमारे स्पोर्ट्स यू-ट्यूब चैनल को जल्दी से करें सब्सक्राइब
ऐसे में स्ट्राइक टॉम मूरेस के पास थी. लेकिन आखिरी गेंद पर सिर्फ 1 रन ही बना सके और यह मैच वार्विकशायर की टीम एक रन से जीतने में सफल रही. यानि वार्विकशायर की रणनिति काम नहीं आई. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर किया गया है जिसे खूब पसंद भी किया जा रहा है.
You cannot make this up!
— Vitality Blast (@VitalityBlast) June 5, 2022
Samit Patel also retires himself out off the penultimate ball of the match! #Blast22 pic.twitter.com/Q2fPLRe7A5
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं