विज्ञापन
This Article is From Jan 13, 2018

Under 19 World Cup: बड़ा उलटफेर, अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को हराकर किया धमाका

शनिवार से न्यूजीलैंड में शुरू हुए U-19 विश्व कप के शुरुआती मुकाबले में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. इसके तहत टू्र्नामेंट के पहले ही मैच में टेस्ट नेशन पाकिस्तान को अफगानिस्तान से बहुत ही आसानी से मात देकर उसे जोर का झटका दिया

Under 19 World Cup: बड़ा उलटफेर, अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को हराकर किया धमाका
मैन ऑफ द मैच दार्विश रसूली
  • पाकिस्तान-188 (47.4 ओवर), अफगानिस्तान-5/194
  • दार्विश रसूली बने मैन ऑफ द मैच
  • दार्विश ने बनाए 78 गेंद पर नाबाद 76 रन
नई दिल्ली: शनिवार से न्यूजीलैंड में शुरू हुए अंडर-19 विश्व कप के शुरुआती मुकाबले में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. इसके तहत टू्र्नामेंट के पहले ही मैच में टेस्ट नेशन पाकिस्तान को अफगानिस्तान से बहुत ही आसानी से मात देकर उसे जोर का झटका दिया. व्हांगारे में खेले गए इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को पांच विकेट से मात दी. और पाकिस्तान की इस हार के लिए जिम्मेदार रही एक खास पारी. 
 पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. शुरुआत उसकी खराब रही, जब उसके ओपनर जैद आलम (00) बिना खाता खोले ही आउट हो गए.  लेकिन दूसरे सलामी बल्लेबाज रोहैल नाजिर (81) ने एक छोर पर टिककर बल्लेबाजी  और उन्होंने अपनी टीम को लड़ने लायक 188 का स्कोर दिला दिया. अफगानी टीम के लिए अजमतुल्लाह ओमरजाई और कइस अहमद ने तीन-तीन विकेट लिए. 
यह भी पढ़ें : U19 वर्ल्‍डकप: पृथ्‍वी शॉ की भारतीय टीम का कल ऑस्‍ट्रेलिया से होगा मुकाबला

जवाब में शुरुआत अफगानिस्तान की भी खराब रही, जब उसके ओपनर इब्राहिम जदरान (3) भी जल्द ही रन आउट  हो गए. इसके बाद नंबर तीन के बल्लेबाज इकरमाम अली खिल (46) ने अच्छी पारी खेली. जब वह आउट हुए, तो पाकिस्तान की उम्मीद जगी, लेकिन दार्विश रसूली ने पाकिस्तान से अपने बूते 15 गेंद पहले जीत छीन ली.

VIDEO: पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद अफगानिस्तानी जूनियरों का जश्न देखिए.  वास्तव में यह दार्विश रसूली की नाबाद 76 रन की पारी थी, जिससे अफगानिस्तान ने 47.3 ओवरों में 5 विकेट खोकर ही जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
U19 World Cup
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com