India Vs Pakistan U19 World Cup: कभी पेट पालने के लिए गोलगप्पे बेचने वाले यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के सेमीफाइनल में पाकिस्तान (IND vs PAK) के खिलाफ धमाकेदार परफॉर्मेंस दी और टीम इंडिया को जीत दिलाई. छक्के जड़कर उन्होंने अपना शतक पूरा किया और भारत को जीत दिलाई. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में 10 विकेट की रिकार्ड जीत के साथ लगातार तीसरी बार फाइनल में जगह बनाई.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
पाकिस्तान के 173 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की अंडर-19 टीम ने जायसवाल (नाबाद 105) और सक्सेना (नाबाद 59) के बीच पहले विकेट की 176 रन की अटूट साझेदारी की बदौलत 14.4 ओवर शेष रहते बिना विकेट खोए 176 रन बनाकर जीत दर्ज की. मैन आफ द मैच जायसवाल ने 113 गेंद की अपनी पारी में आठ चौके और चार छक्के मारे जबकि सक्सेना की 99 गेंद की पारी में छह चौके शामिल रहे. जायसवाल इस पारी के दौरान टूर्नामेंट के शीर्ष स्कोरर भी बने. वह अब तक पांच मैचों में 312 रन बना चुके हैं.
IND vs PAK: पाकिस्तानी बल्लेबाज ने की ऐसी बेवकूफी, आउट होने के बाद बैठ गया सिर पकड़कर, देखें Video
देखें मैच की हाइलाइट्स:
ऐसी है यशस्वी जायसवाल के संघर्ष की कहानी
यशस्वी उत्तर प्रदेश के भदोही शहर के हैं. वो वहां पर शॉपकीपर थे और उन्हीं के बदौलत घर चलता है. क्रिकेट के लिए यशस्वी जयस्वाल मुंबई शिफ्ट हो गए. उनके पिता ने सपनों को पूरा करने के लिए मुंबई भेज दिया. मुंबई में यशस्वी ज्यादा पैसा कमाने के लिए आजाद मैदान में राम लीला के दौरान पानी पुरी और फल बेचा करते थे.
ऐसे बदली किस्मत
उनकी जिंदगी में तब करवट ली जब वो लोकल कोच ज्वाला सिंह से मिले और उनके अंडर क्रिकेट खेलना शुरू किया. वहां से उनका सिलेक्शन इंडिया अंडर-19 टीम में हो गया.
ऐसा रहा सेमीफाइनल मुकाबला
पाकिस्तान की टीम 43.1 ओवर में 172 रन पर सिमट गई. पाकिस्तान ने अंतिम छह विकेट सिर्फ 26 रन जोड़कर गंवाए. पाकिस्तान की ओर से कप्तान रोहेल नजीर ने 102 गेंद में छह चौकों की मदद से सर्वाधिक 62 रन की पारी खेली. सलामी बल्लेबाज हैदर अली (56) ने भी अर्धशतक जड़ा. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 62 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी भी की. इन दोनों के अलावा मोहम्मद हारिस (21) ही दोहरे अंक में पहुंच पाए. भारत अब रविवार को होने वाले फाइनल में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से भिड़ेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं