Sourav Ganguly advice Rohit Sharma: पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने शुक्रवार (10 मई) को कहा कि भारतीय टीम प्रबंधन को विराट कोहली की मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शानदार फॉर्म को देखते हुए अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप में उनसे पारी का आगाज करना चाहिए. इस आईपीएल में 12 मैच में 153.51 के शानदार स्ट्राइक रेट से 70.44 के औसत से 634 रन बनाकर कोहली ‘ओरेंज कैप' पहने हैं और यह स्ट्राइक रेट उनके करियर के 134.31 के स्ट्राइक रेट से काफी अधिक है.
गांगुली ने यहां एक कार्यक्रम से इतर पीटीआई से कहा, ‘‘विराट बहुत ही शानदार खेल रहा है. बीती रात कोहली ने जो पारी खेली जिसमें उसने तेजी से 90 रन बना दिये, उसे देखते हुए आपको उसे टी20 विश्व कप में बतौर सलामी बल्लेबाज इस्तेमाल करना चाहिए. उसकी पिछली कुछ आईपीएल पारियां देखें तो ये अद्भुत रही हैं. इसलिये उसे पारी का आगाज करना चाहिए.''
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा कि भारत ने टी20 विश्व कप के लिए संतुलित टीम का चयन किया है जिसमें 17 साल के अंतराल बाद ट्राफी जीतने की काबिलियत है. भारत ने दक्षिण अफ्रीका में 2007 में शुरूआती टी20 विश्व कप का खिताब जीता था.
गांगुली ने कहा, ‘‘यह बहुत अच्छी टीम है. मुझे लगता है कि उन्होंने सर्वश्रेष्ठ टीम चुनी है. बल्लेबाजी में गहराई के अलावा गेंदबाजी भी बेहतरीन दिखती है.''
उन्होंने कहा, ‘‘बुमराह इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज हैं. हमारे पास कुलदीप, अक्षर और सिराज का अनुभव है. इस बार टीम संयोजन आदर्श है.''
आईपीएल के मौजूदा चरण में 250 रन का स्कोर आसानी से बन रहा है और 51 साल के इस पूर्व कप्तान ने कहा कि भविष्य में भी यही चलन जारी रहेगा.
गांगुली ने कहा, ‘‘आने वाले वर्षों में भी यही चलन जारी रहेगा. टी20 अब ताकत का खेल बन गया है और ऐसा होना ही था. मैं संजू सैमसन की प्रतिक्रिया पढ़ रहा था जिसमें उन्होंने कहा कि आधुनिक टी20 में सुस्ताने की कोई जगह नहीं है. आपको सिर्फ हिट करना होता है और यह ऐसा ही रहेगा.''
उन्होंने कहा, ‘‘अब हम आईपीएल में नियमित रूप से 240, 250 रन के स्कोर देख रहे हैं. इसका मुख्य कारण बल्लेबाजी के लिए अच्छी पिच भी है और भारत में मैदान भी इतने ज्यादा बड़े नहीं हैं. पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स ने मिलकर 40 ओवर के मैच में 26 छक्के जड़े थे.''
गांगुली ने कहा, ‘‘खिलाड़ी अब टी20 को इसी तरह खेल रहे हैं. ‘इम्पैक्ट प्लेयर' नियम ने भी इसमें एक और आयाम जोड़ दिया है जिसमें प्रत्येक टीम एक और बल्लेबाज को शामिल कर सकती है.''
उन्होंने कहा कि गेंदबाजों को टी20 में बल्लेबाजों की आक्रामकता को रोकने के लिए खुद के कौशल में इजाफा करने की जरूरत है और इसके लिए उन्होंने जसप्रीत बुमराह का उदाहरण दिया. बुमराह ने 12 मैच में 6.20 के इकोनोमी रेट से 18 विकेट झटके हैं.
गांगुली ने कहा, ‘‘गेंदबाजों के पास अब और अधिक कौशल होना चाहिए, हमारे पास कौशल रखने वाले गेंदबाज हैं. आप बुमराह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव को देखिये. जो खेल के सभी प्रारूपों और आईपीएल में बेहतरीन गेंदबाजी करते हैं.''
यह भी पढ़ें- आलोचना की हद हुई पार, बॉलीवुड स्टार ने कहा- राहुल को संजीव गोयनका के मुंह पर थूकना चाहिए था
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं