Tristan Stubbs Hit 4 4 6 4 4 4: आईपीएल का 17वां सीजन एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहा है. जारी सीजन में बल्लेबाजों ने धूम मचा रखी है. प्रत्येक मुकाबलों में कोई न कोई एक बल्लेबाज ऐसा नजर आ रहा है जो एक ओवर कई बड़े शॉट लगा दे रहा है. कुछ ऐसा ही नजारा दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच जारी मैच में भी देखने को मिला है. मुंबई की तरफ से पारी का 18वां ओवर इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी ल्यूक वुड ने डाला. वुड के इस ओवर में दिल्ली के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स ने उनकी जमकर खबर ली. उन्होंने इस ओवर की पहली और दूसरी गेंद पर पहले चौका जड़ा. उसके बाद तीसरी गेंद को स्टेडियम के पार पहुंचा दिया. फिर उन्होंने चौथी, पांचवीं और छठवीं को भी चौके लिए सीमा रेखा के बाहर का रास्ता दिखाया.
ट्रिस्टन स्टब्स इस तरफ ल्यूक वुड के इस ओवर में कुल 26 रन बटोरने में कामयाब रहे. मुंबई इंडियंस के खिलाफ स्टब्स अपनी टीम के लिए पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे. इस दौरान उन्होंने 25 गेंदों का सामना करते हुए 192.00 की स्ट्राइक रेट से कुल नाबाद 48 रन का योगदान दिया. इस बीच उनके बल्ले से कुल 6 चौके और 2 बेहतरीन छक्के निकले.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिल्ली के खिलाफ काफी महंगे रहे ल्यूक वुड𝙎𝙘𝙤𝙤𝙥𝙨 𝙤𝙣 𝙇𝙤𝙤𝙥 🔁
— IndianPremierLeague (@IPL) April 27, 2024
Tristan Stubbs displaying his range of shots with a 2️⃣6️⃣-run over 🔥
Watch the match LIVE on @JioCinema and @StarSportsIndia 💻📱#TATAIPL | #DCvMI | @DelhiCapitals pic.twitter.com/Hfb9aEYchf
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एमआई के लिए आज के मुकाबले में ल्यूक वुड सबसे महंगे गेंदबाज रहे. उन्होंने अपनी टीम के लिए कुल 4 ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच 17.00 की इकोनॉमी से 68 रन लुटा दिए. इस दौरान उन्हें महज 1 सफलता हाथ लगी. वुड ने शाई होप को तिलक वर्मा के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया था.
यह भी पढ़ें- ये क्या चल रहा है भाई? मैच छोड़ बीच मैदान में पतंग उड़ाने लगे रोहित शर्मा और ऋषभ पंत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं