विज्ञापन

Tawhid Hridoy: सबसे बड़ी टेस्ट पारी, छक्कों का मेगा रिकॉर्ड... तौहीद हृदोय ने बदला बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास

तौहीद हृदोय वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट मुकाबले में दोहरा शतक जड़ा है. इस दौरान उन्होंने दो मेगा रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं.

Tawhid Hridoy: सबसे बड़ी टेस्ट पारी, छक्कों का मेगा रिकॉर्ड... तौहीद हृदोय ने बदला बांग्लादेश क्रिकेट का  इतिहास
तौहीद हृदोय ने बदला बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास

सिलहट अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है और इसमें तौहीद हृदोय ने दो मेगा रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. तीसरे दिन 29 के स्कोर से आगे खेलते हुए तौहीद क्रीज पर जम गए और उन्होंने कैरिबियाई गेंदबाजों को खूब परेशान किया. तौहीद ने दिन के तीनों सेशन बल्लेबाजी की और अपने तीसरे ही टेस्ट में उन्होंने इतिहास रचते हुए करियर का पहला दोहरा शतक जड़ा. बांग्लादेश की पहली पारी 386 पर समाप्त हुई, हालांकि तौहीद 242 रन बनाकर नाबाद रहे और उन्होंने दो मेगा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया.

 तौहीद हृदोय अब बांग्लादेश के टेस्ट इतिहास में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. बांग्लादेश की पारी के 106वें ओवर में जोमेल वारिकन की गेंद पर बाउंड्री लगाकर, हृदय ने मुशफिकुर रहीम के 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाए गए 219 रन (नाबाद) के पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. 

अपने करियर का केवल तीसरा टेस्ट मैच खेल रहे तौहीद, बांग्लादेश के पहले ऐसे बल्लेबाज भी बन गए जिन्होंने अपने पहले टेस्ट शतक को दोहरे शतक में बदला. उन्होंने 304 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया. 

25 वर्षीय यह खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले बांग्लादेश के केवल चौथे बल्लेबाज हैं, और वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐसा कारनामा करने वाले देश के पहले बल्लेबाज हैं. उनकी इस लंबी पारी ने बांग्लादेश की बल्लेबाजी लाइन-अप में उनके बढ़ते कद को और पुख्ता किया है, और यह देश के टेस्ट इतिहास के सबसे अहम व्यक्तिगत प्रदर्शनों में से एक बन गई है.

तौहीद हृदोय ने अपनी पारी में 11 छक्के भी लगाए. यह ना सिर्फ किसी बांग्लादेशी बल्लेबाज द्वारा टेस्ट की एक पारी में लगाए गए सबसे अधिक छक्के हैं, बल्कि वसीम अकरम और यशस्वी जायसवाल के विश्व रिकॉर्ड से बस एक कम है. 

हृदोय ने तीसरे दिन 213 रन बनाए, जिससे उन्होंने बांग्लादेश के लिए टेस्ट के एक दिन सबसे अधिक रन बनाने के शाकिब के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. पूर्व कप्तान शाकिब ने 2017 के वेलिंगटन टेस्ट में एक ही दिन 212 रनों बनाए थे. 

जब तौहीद हृदोय 172 रन पर पहुंचे, तो वह सिलहट के मैदान पर टेस्ट में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए थे. इसने पिछले साल आयरलैंड के खिलाफ महमूदुल हसन जॉय के बनाए 171 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया था. 

बात अगर मैच की करें तो तौहीद ने बांग्लादेश को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में एक यादगार वापसी कराई. उनकी  नाबाद 242 रनों की मैराथन पारी से बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली पारी में 30 रनों की बढ़त हासिल की. 

लंच से ठीक पहले ऐसा लग रहा था कि मेजबान टीम 150 से ज्यादा रनों से पिछड़ जाएगी. उस समय उनका स्कोर 7 विकेट पर 184 रन था, लेकिन फिर तौहीद ने तैजुल इस्लाम और तस्कीन अहमद के साथ मिलकर आखिरी दो विकेटों के लिए 202 रन जोड़े. गौरतलब है कि पहले दिन सुबह ओपनिंग बल्लेबाज शादमान इस्लाम के बाएं टखने में चोट लग गई थी, जिसके कारण बांग्लादेश को इस टेस्ट में 10 खिलाड़ियों के साथ ही खेलना पड़ा.

यह भी पढ़ें: विराट-रोहित से मिली सीख, उमेश यादव के गुर आए काम, गुरनूर बराड़ ने बताई सफलता की कहानी

यह भी पढ़ें: मिचेल- बरार नंबर-1, कोहली नंबर-2 पर खिसके, टॉप 5 में अय्यर, दूसरे वनडे के बाद टॉप-5 बल्लेबाज और गेंदबाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Md Towhid Hridoy, Bangladesh, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com