- PM मोदी ने दिवाली के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं.
- मोदी ने अपनी परंपरा के अनुसार दिवाली पर देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों के साथ समय बिताने की बात दोहराई है.
- प्रधानमंत्री ने दिवाली को अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और निराशा पर आशा की विजय का प्रतीक बताया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर जारी अपने संदेश में कहा कि वह भी हर भारतीय की तरह इस त्योहार को पूरे उत्साह के साथ मनाते हैं. पीएम मोदी ने बताया कि उनकी परंपरा रही है कि वह दिवाली के मौके पर देश की सीमाओं पर तैनात जवानों के बीच समय बिताते हैं.
इंस्टाग्राम पर जारी अपने संदेश में PM मोदी ने कहा, 'वह भी हर भारतीय की तरह इस पर्व को बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाते हैं. उन्होंने बताया कि उनकी एक परंपरा रही है कि दिवाली के अवसर पर वह देश की रक्षा में तैनात सैनिकों के बीच समय बिताते हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि वह इस साल भी इस परंपरा को जारी रखेंगे और जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे.'
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और निराशा पर आशा की शाश्वत विजय का प्रतीक है. मोदी ने उम्मीद जताई कि यह पर्व सभी को दयालुता का प्रसार करने, सकारात्मक सोच अपनाने और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करेगा.
प्रधानमंत्री ने भारत सरकार के ‘जन संपर्क पोर्टल' पर साझा किए गए एक संदेश में कहा, ‘‘प्रिय देशवासियों, दीपावली के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं! यह पर्व अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और निराशा पर आशा की शाश्वत विजय का उत्सव है.''
उन्होंने कहा कि दीपावली भारत की समृद्ध परंपराओं पर गर्व करने और आपसी एकजुटता के संबंधों को मजबूत करने का भी अवसर है. मोदी ने कहा, ‘‘दीपावली हर घर को खुशियों, सद्भाव और समृद्धि से रोशन करे. यह पर्व हमें दयालुता का प्रसार करने, सकारात्मक सोच अपनाने और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करे.''
प्रधानमंत्री ने सभी से समृद्ध और ‘विकसित भारत' के निर्माण के लिए नयी ऊर्जा और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आग्रह किया. उन्होंने कहा, ‘‘एक बार फिर आप सभी को दीपावली की शुभकामनाएं.''
ये भी पढ़ें : मैं इस बार की दिवाली भी सैनिकों संग मनाऊंगा... देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए बोले पीएम मोदी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं