विज्ञापन

डेरिल मिचेल- गुरनूर बरार नंबर-1, विराट कोहली नंबर-2 पर खिसके, श्रेयस अय्यर टॉप 5 में, दूसरे वनडे के बाद टॉप-5 बल्लेबाज और गेंदबाज

भारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड डकवर्थ नियम के तहत 4 रन से हरा दिया.भारत की जीत में गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की. भारत अब सीरीज में 2-0 से आगे है.

डेरिल मिचेल- गुरनूर बरार नंबर-1, विराट कोहली नंबर-2 पर खिसके, श्रेयस अय्यर टॉप 5 में, दूसरे वनडे के बाद टॉप-5 बल्लेबाज और गेंदबाज
IND vs NZ: दूसरे ODI के बाद सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले टॉप-5 खिलाड़ी
NDTV

भारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को डकबर्थ लुईस नियम के तहत 4 रन से हरा दिया. बारिश से प्रभावित मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी की थी और 41 ओवर में 134 रन बनाए थे, 47-47 ओवर वाले मैच में न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिचेल ने 55 रन की पारी खेली, इसके अलावा भारत के गेंदबाजों ने आजके मैच में घातक गेंदबाजी की, खासकर गुरनूर बरार  ने 4 विकेट लेकर कीवी बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी.सके अलावा आकिब नबी ने सात ओवर में 31 रन देकर दो विकेट लिये जबकि अंशुल कम्बोज ने आठ ओवर में 25 रन देकर दो विकेट चटकाये.  अर्शदीप सिंह ने सात ओवर में 16 रन दिये लेकिन उन्हें विकेट नहीं मिली. उन्होंने हालांकि बेहद अनुशासित और सटीक गेंदबाजी करके दबाव बनाया. भारतीय गेंदबाजों ने 176 डॉट गेंदें फेंकी.

भारत न्यूजीलैंड दूसरे वनडे के बाद सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा विकेट

दूसरे वनडे के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में डेरिल मिचेल ने बाजी मार ली है. मिचेल अब 83 रन बनाकर इस समय नंबर 1 पर हैं. वहीं, विराट कोहली दूसरे मैच फ्लॉप रहे जिसके कारण अब वह नंबर 2 पर पहुंच गए हैं. इसके बाद नंबर 3 पर श्रेयस अय्यर ने एंट्री मारी है. अय्यर 2 मैच में 45 रन बनाकर नंबर 3 पर हैं. इसके बाद टिम सीफर्ट का नंबर आता है. नंबर 5 पर शुभमन गिल हैं जो 2 मैच में 37 रन बनाए हैं. गिल आजके मैच में अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे. 

दूसरे वनडे के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज

  • डेरिल मिचेल- 2 मैच में 83 
  • विराट कोहली- 2 मैच में 81 रन
  • श्रेयस अय्यर - 2 मैच में 45 रन
  • टिम सीफर्ट- 2 मैच में 38 रन
  • शुभमन गिल- 2 मैच में 37
  • ब्लेयर टिकनर- 2 मैच में 36

वहीं, सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाजों की बात की जाए तो गुरनूर बरार ने जबरदस्त गेंदबाजी कर पहला नंबर हासिल कर लिया है. बरार 2 मैच में 7 विकेट लेकर नंबर 1 पर मौजूद हैं. नंबर 2 पर जैकब डफी हैं तो वहीं, नंबर 3 पर अंशुल कंबोज हैं. 

दूसरे वनडे के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 गेंदबाज

गुरनूर बरार- 2 मैच में 7 विकेट
जैकब डफी- 2 मैच में 6 विकेट 
अंशुल कंबोज- 2 मैच में 4 विकेट
काइल जैमिसन- 2 मैच में 4 विकेट
अर्शदीप सिंह- 2 मैच में 4 विकेट 

यह भी पढ़ें | नंबर 1 विराट कोहली, टॉप-5 में तेंदुलकर, न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-6 बल्लेबाज

यह भी पढ़ें | रोहित नंबर 1, अफरीदी नंबर 2, कोहली टॉप-10 में, न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, New Zealand Vs India 2026/27, India, Daryl Joseph Mitchell, Gurnoor Singh Brar, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com