भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला न्यूजीलैंड के हेगले ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है. भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा ने इस मुकाबले में दो कैच लेने के साथ ही खास मुकाम हासिल कर लिया है. तिलक वर्मा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने इंडोनेशिया के डैनिलसन हावो (25) को पीछे छोड़ते हुए यह रिकॉर्ड अपने नाम किया. अब तिलक के नाम 2026 में फील्डर के तौर पर 26 कैच हो गए हैं, जो कि 2025 में इंडोनेशियाई खिलाड़ी द्वारा पकड़े गए कैचों से एक ज्यादा है.
दूसरे टी2 मैच से पहले तिलक को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए दो कैच पकड़ने की जरूरत थी और उन्होंने टिम सीफर्ट और डेरिल मिशेल के कैच पकड़कर यह उपलब्धि हासिल की. सबसे पहले उन्होंने कवर्स पर टिम सीफर्ट का एक आसान कैच पकड़ा, जब कीवी ओपनर ने अर्शदीप सिंह की गेंद पर एक खराब शॉट खेला.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसके बाद उन्होंने डेरिल मिचेल का कैच पकड़ा. मिचेल की गेंद बल्ले के किनारे से लगकर पीछे की ओर गई, जिसे तिलक ने पकड़ने में कोई गलती नहीं की. चार साल बाद भारतीय टीम में लौटे भुवनेश्वर का यह इस सीरीज का पहला विकेट भी रहा.
टी20 इंटरनेशनल में एक कैलेंडर ईयर के दौरान फील्डर के तौर पर सबसे ज्यादा कैच
26 - तिलक वर्मा (भारत) - 2026
25 - डैनिलसन हावो (इंडोनेशिया) - 2025
24 - मुहम्मद वसीम (यूएई) - 2024
21 - शार्विन मुनियांडी (मलेशिया) - 2025
20 - ब्रायन मसाबा (युगांडा) - 2023
20 - तंजिद हसन (बांग्लादेश) - 2025
2026 में तिलक वर्मा भारत के लिए सबसे भरोसेमंद फील्डर रहे हैं और यह उपलब्धि इस बात को साबित करती है. उन्होंने इस सीजन में 30 पारियों में 26 कैच पकड़े हैं. क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 180 रन बनाए. टीम की तरफ से ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों में 70 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि बेवन जैकब्स ने 46 गेंदों में 58 रन बनाए. भारत की ओर से गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए.
यह भी पढे़ं- 'हमने कैच नहीं पकड़े, भारत ने मैच पकड़ लिया', हार के बाद सैंटनर का छलका दर्द
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं