ऐसा लगता है कि इन दिनों कमेंटेटर और पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) स्कूप शॉट पर रिसर्च कर रहे हैं. एक दिन पहले ही आकाश ने सूर्यकुमार यादव के स्कूप शॉट पर विस्तार से चर्चा की थी, तो आज ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक और स्कूप शॉट का वीडियो अपनी कमेंट के साथ पोस्ट किया है. अब यह तो आप जानते ही हैं कि आकोश को दूर-दराज से गांव-गांव से क्रिकेट के बेहतरीन वीडियो मिलते रहते हैं. और टीम इंडिया का यह पूर्व ओपनर इन वीडियों को नियमित अंतराल पर अपनी प्रतिक्रिया के साथ पोस्ट करता रहता है.
विलियमसन ने किया इशारा, बायो-बबल के कुछ उल्लंघन के बाद बिगड़े हालात
इस बार का वीडियो भी किसी बाहरी इलाके का है, जिसमें कुछ लड़के एक मैटिंग टाइप की पिच बिछाकर क्रिकेट खेल रहे है. और ये सॉफ्टबॉल से क्रिकेट खेल रहे हैं. इसी वीडियो में एक लड़का ऑफ साइड में शफल करने बाद विकेटकीपर के सिर के ऊपर से गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचा देता है.
-
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर Sanjay Malhotra का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? | EXCLUSIVE -
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स
इसी वीडियो में खेले स्कूप शॉट को आकाश चोपड़ा ने शुक्रवार को पोस्ट के लिए चुनते हुए कहा, 'अरे वाह क्या स्कूप है यार! अगर वह जोस (बटलर) है, यह भी अपना बॉस है.' इसमें दो राय नहीं कि वीडियो में लड़के ने बहुत ही बेहतरीन अंदाज में स्कूप शॉट खेला है.
सौरव केवल कप्तान बने रहना चाहते थे, गुरु ग्रेग ने किए कई बिंदुओं को लेकर खुलासे
लेकिन यह भी सही है कि सॉफ्ट और लेदर बॉल से स्कूप शॉट खेलने में जमीन-आसमान का अंतर है. लेकिन जब आप कोई शॉट खेलने की शुरुआत करते हैं, तो सॉफ्ट बॉल के साथ ही करते हैं. इसलिए जब भी आप कभी जोखिम भरा शॉट खेलें, तो पहले सॉफ्ट बॉल या टेनिस बॉल के साथ ही ट्रायी करें. कुल मिलाकर इस स्कूप शॉट ने दिल खुश कर दिया.
VIDEO: कुछ महीने पहले मिनी ऑक्शन में कृष्णप्पा गौतम 9.25 करोड़ रुपये में बिके थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं