विज्ञापन
This Article is From May 21, 2021

विलियमसन ने किया इशारा, बायो-बबल के कुछ उल्लंघन के बाद बिगड़े हालात

विलियमसन ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले साथंप्टन में रिपोर्टरों से बातचीत में कहा कि भारत में हालात तेजी से खराब हो गए थे और यहां चुनौतियां दिल तोड़ देने वाली थीं. कीवी कप्तान ने कहा कि टूर्नामेंट के पहले हाफ में बायो-बबल में हमारा बहुत ज्यादा ध्यान रखा गया और तब तक चीजें बहुत अच्छी थीं.

विलियमसन ने किया इशारा, बायो-बबल के कुछ उल्लंघन के बाद बिगड़े हालात
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन
साउथम्पटन:

के कप्तान केन विलियमसन ने स्वीकार किया है कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के दौरान साफ तौर पर 'कई बार बायो-बबल का उल्लंघन' हुआ था. और आईपीएल को स्थगित करना एकदम सही फैसला था. याद दिला दें कि चार मई को बायो-बबल में कुछ कोविड-19 केस निकलने के बाद आईपीएल को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया था. इसमें एक खिलाड़ी सनराइजर्स हैदराबाद का भी था. 

विलियमसन ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले साथंप्टन में रिपोर्टरों से बातचीत में कहा कि भारत में हालात तेजी से खराब हो गए थे और यहां चुनौतियां दिल तोड़ देने वाली थीं. कीवी कप्तान ने कहा कि टूर्नामेंट के पहले हाफ में बायो-बबल में हमारा बहुत ज्यादा ध्यान रखा गया और तब तक चीजें बहुत अच्छी थीं. लेकिन बाद में बायो-बबल का कई बार उल्लंघन हुआ. 

नितीश राणा का पत्नी को यूनीक एक्सरसाइज चैलेंज, पूरे नंबर से पास हुईं साची राणा, VIDEO

हालांकि, विलियमसन ने इस बार में विस्तार से कुछ भी कहने से इनकार कर दिया, लेकिन इस छोटे से ही बयान से उन्होंने इशारों में कहा दिया कि बायो-बबल के उल्लंघन के बाद से ही हालात बिगड़े. विलियमसन बोले कि टूर्नामेंट जारी नहीं रखा जा सका और सही निर्णय लिया गया. मेरे हिसाब से आईपीएल में कुछ ऐसे ही चीजें घटित हुईं. 

अब कोहली ने भारतीय महिला पूर्व क्रिकेटर की मां के इलाज को दी वित्तीय मदद

आईपीएल के स्थगित होने के सय भारत बुरी तरह से कोविड-19 की दूसरी लहर की गिरफ्त में आ चुका था. उस समय प्रतिदिन तीन  लाख से ज्यादा संक्रमण के केस सामने आ रहे थे. साथ ही हजारों मौतें भी हो रही थीं. विलियमसन ने कहा कि पिछले कुछ हफ्ते बहुत ही रुचिकर रहे हैं. इस दौरान हमारे सहित ऑस्ट्रेलियाई दल को मालदीव में रहना पड़ा और इंग्लैंड  आने से पहले 13 दिन क्वारंटीन में रहना पड़ा. न्यूजीलैंड भारत के खिलाफ 18 से 22 जून तक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलने से पहले इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगा. 

VIDEO: कुछ महीने पहले मिनी ऑक्शन में कृष्णप्पा गौतम 9.25 करोड़ में बिके थे. ​


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kane Stuart Williamson, Sunrisers Hyderabad, New Zealand, Indian Premier League 2021, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com