विज्ञापन
This Article is From Dec 08, 2019

कुछ यह जवाब दिया विराट कोहली ने सर विव रिचर्ड्स को अपनी तारीफ पर

कुछ यह जवाब दिया विराट कोहली ने सर विव रिचर्ड्स को अपनी तारीफ पर
विराट कोहली की फाइल फोटो
तिरुनवनंतपुरम:

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने हैदराबाद (Hyderabad) में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी मैच जिताऊ 94 रनों की नाबाद पारी के लिए अपनी तारीफ करने वाले वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचडर्स को धन्यवाद कहा है. कोहली ने तूफानी पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई थी और अब भारत तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है. दूसरा मैच आज यहां खेला जाना है.

यह भी पढ़ें:  यह भारतीय इलेवन खेलेगी दूसरे टी20 मुकाबले में, बस यह एक ही बदलाव होगा

विंडीज के खिलाफ तिरुवनंतपुरुम में अब से कुछ ही घंटे बाद दूसरा टी20 मुकाबला खेला जाएगा, लेकिन करोड़ों भारतीय ही नहीं, दिग्गजों से लेकर दुनिया भर के क्रिकेटप्रेमियों और पत्रकारों के बीच अभी भी विराट कोहली की हैदराबाद में महज एक दिन पहले खेली उस पारी की चर्चा हो हो रही है, जिसके तहत विराट ने 50 गेंदों पर नाबाद 94 रन बनाकर विंडीज के मुंह से निवाला छीन लिया था.

यह भी पढ़ें: इसलिए विराट कोहली ने युवाओं से की उनकी बल्लेबाजी का पहला हिस्सा न देखने की अपील

उस पारी के बाद रिचडर्स ने कोहली की तारीफ करते हुए उनकी पारी को नायाब करार दिया था. रिचर्ड्स ने अपनी भावनाओं का इजहार करते हुए उनकी इस पारी को किसी दूसरे ग्रह के शख्स द्वारा खेली गई पारी करार दिया था. रिचडर्स ने ट्विटर पर लिखा था, "शानदार, बेहद शानदार पारी, विराट कोहली."

VIDEO: हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के भारत दौरे में दूसरे टेस्ट से पहले विराट प्रेस कॉन्फ्रेंस में.

कोहली ने रिचडर्स की इस तारीफ का तुरंत जवाब दिया और लिखा, "धन्यवाद बिग बॉस. आपकी तरफ से आई तारीफ मेरे लिए काफी मायने रखती है"
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Vivian Richards, India Vs West Indies 2019/20, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com