क्रिकेट इतिहास में किसी ने बल्ले से तूफान मचाया, तो किसी ने गेंद से बड़े-बड़े कारनामे कर डाले. आज हम आपको बताएंगे एक अलग ही रिकॉर्ड के बारे में. टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच जीतने वाले शीर्ष पांच खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, लेकिन यह थोड़ा चौंकाने वाला है कि इसमें किसी भारतीय बल्लेबाज का नाम शामिल नहीं है. टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर भी टॉप फाइव में जगह बनाने में कामयाब रहे, लेकिन वह इस नंबर पर संयुक्त रूप से तीन खिलाड़ियों के साथ हैं. साथ ही, यहां सचिन के मामले में एक और खास बात नजर आती है.
इस मामले में बादशाह हैं दक्षिण अफ्रीका के बैटिंग ऑलराउंडर जैक्स कैलिस. कैलिस ने साल 1995 से 2013 तक दक्षिण अफ्रीका के लिए 166 टेस्ट मैच खेले और इन मैचों में कैलिस ने 23 बार मैन ऑफ द मैच झटकने में कामयाब रहे. इसमें योगदान उनकी गेंदबाजी का भी रहा. कैलिस ने 166 टेस्ट में 292 विकेट भी लिए
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दूसरे नंबर पर श्रीलंकाई और करिश्माई ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन हैं. उनका कैलिस के आस-पास न पहुंचना हैरानी भरा है क्योंकि मुरलीधरन ने सबसे ज्यादा 800 विकेट चटकाए हैं, लेकिन मैन ऑफ द मैच मुरलीधरन 19 बार ही बन सके.
वहीं, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम और शेन वॉर्न 17-17 बार मैन ऑफ द मैच लेकर संयुक्त रूप से तीसरे और कुमार संगाकारा और रिकी पॉन्टिंग 16-16 बार मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार लेकर संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर हैं.
पांचवें नंबर पर संयुक्त रूप से तीन लोग हैं. विंडीज के पूर्व घातक तेज गेंदबाज कर्टली एंब्रोस, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ और सचिन तेंदुलकर 14-14 मैन ऑफ द मैच के साथ संयुक्त रूप से पांचवें नंबर पर है. यहां हैरानी की बात यह जरूर है कि टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक बनाने और सबसे ज्यादा रन बनाने के बावूजद सचिन के खाते में अनुपातिक लिहाज से उतने मैन ऑफ द मैच नहीं हैं, जितने होने चाहिए थे.
VIDEO: कुछ समय पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं