सभी जानते हैं कि जारी World Cup 2023 में इंग्लैंड का अभियान कितना ज्यादा खराब रहा है. इतना ज्यादा कि एक बार को इसकी विवेचा करने के लिए शायद शब्द कम पड़ जाएं. बुधवार को नीदरलैंड के खिलाफ 160 रन से मिली जीत के बाद इंग्लैंड के लिए राहत की बात यह रही कि अब प्वाइंट्स टेबल (Points Table) में सातवें नंबर के बाद इंग्लैंड साल 2025 में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई करने की स्थिति में आ गया है. लेकिन इसके बावजूद इंग्लैंड को हर कोई कोस रहा है, लेकिन इन हालात के बावजूद कप्तान जोस (Jos Buttler) ने अपने बोर्ड इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) से बड़ी मांग कर डाली है
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
अगले मिशन से पहले बटलर बड़ी मांग
इंग्लैंड के पुरुष क्रिकेट टीम के प्रबंध निदेशक रॉब इस सप्ताह के अंत में भारत आकर टीम से जुड़ेंगे तथा टीम की खामियों पर चर्चा करेंगे. इसके अलावा वे अगले महीने वेस्टइंडीज में होने वाले दौरे के लिए टीम का भी चयन करेंगे. लेकिन इससे पहले ही जोस बटलर ने कहा है कि वह व्हाइट-बॉल के दोनों फॉर्मेंटों में टीम का नेतृत्व जारी रखना चाहते हैं.
बटलर सहित कोच के भविष्य पर भी हो सकता है फैसला
बटलर ने बुधवार को कहा, 'हां, मैं (अगले महीने सफेद गेंद के दौरे में टीम की कप्तानी करना चाहूंगा). मुझे पता है कि रॉब आज भारत आ रहे हैं. हम उनके और कोच के साथ कुछ अच्छी बातचीत कर सकते हैं और सभी के साथ उस (वेस्टइंडीज) दौरे के लिए एक योजना बना सकते हैं.' 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी क्वालीफाई करने के इरादे से इंग्लैंड अब अपने अंतिम लीग मुकाबले में पाकिस्तान पर जीत हासिल करना चाहेंगी. इंग्लैंड की टीम वेस्टइंडीद में तीन एकदिनी और पांच टी-20 मुकाबले खेलेंगी. चर्चा के दौरान कप्तान और कोच के रूप में बटलर व कोच मैथ्यू मैट के भविष्य पर भी निर्णय लिया जा सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं