विज्ञापन
This Article is From Apr 13, 2024

टी20 विश्व कप के लिए इन 2 भारतीय स्पिनरों के बीच कड़ा मुकाबला, किसे मिलेगी टीम में जगह

T20 World Cup: विश्व कप के लिए भारतीय टीम का चयन इस महीने का आखिर में होना है. पंडित और फैंस के बीच कई सवाल चल रहे हैं

टी20 विश्व कप के लिए इन 2 भारतीय स्पिनरों के बीच कड़ा मुकाबला, किसे मिलेगी टीम में जगह
T20 World Cup 2024: युजवेंद्र चहल को कप्तान का भरोसा मिल पाएगा, यह देखना होगा
नई दिल्ली:

एक तरफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) अपनी गति से आगे बढ़ रही है, तो दूसरी तरफ तमाम करोड़ों फैंस और दिग्गज अभी से ही अपनी-अपनी विश्व कप (T20 Word Cup) टीम बनाने में जुट गए हैं. फैंस और पंडितों के बीच बहस चल ही है कि रोहित के साथ दूसरा ओपनर कौन होगा? आखिर किस विकेटकीपर को टीम में जगह मिलेगी क्योंकि यहां ऋषभ पंत (Rishabh Pant), ईशान किशन (Ishan Kishan) और संजू सैमसन (Sanju Samson) के बीच मुकाबला बहुत ही कड़ा हो चला है. इनमें से दो का चुना जाना तो तय ही है, तो वहीं यह भी बड़ा सवाल हो चला है कि कुलदीप यादव के अलावा टीम में दूसरा लेग स्पिनर कौन होगा? मुकाबला युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) के बीच हो चला है. 

कौन मारेगा बाजी?

जहां चहल के पास बड़ी प्रतियोगिताओं का विशाल अनुभव है, तो वहीं बिश्नोई अभी टी20 विश्व कप जैसे टूर्नामेंटों के लिए खासे कच्चे हैं. बिश्नोई ने जारी आईपीएल में खासा प्रभावी किया है, लेकिन चहल और रवि में से किसी एक को ही विंडीज का टिकट हासिल होगा. निश्चित रूप से मुकाबला बहुत ही कड़ा होने जा रहा है. ऐसे में कप्तान और प्रबंधन का वोट किसे मिलेगा, यह देखने वाली बात होगी.

आईपीएल 2024 में दोनों का प्रदर्शन

चहल ने इस संस्करण के जरिए खासी वापसी की है. 33 साल के चहल अभी तक खेले पांच मैचों में दस विकेट चटका चुके हैं.अभी तक के सफर में चहल जसप्रीत बुमराह के साथ संयुक्त रूप से 10 विकेट चटकाकर संयुक्त रूप से नंबर एक गेंदबाज बने हुए हैं. वहीं, बिश्नोई को अभी भी अपनी सर्वश्रेष्ठ लय पकड़नी है, जो पांच मैच खेलने के बाद 4 ही विकेट ले सके हैं. वहीं, वह खासे महंगे भी साबित हुए हैं. लेकिन इसके बावजूद उनका दावा बरकरार है क्योंकि वह भविष्य के गेंदबाज हैं.चहल शानदार जरूर दिखे हैं, लेकिन पिछले 12 महीनों में युजवेंद्र ने भारत के लिए कोई मैच नहीं खेला है. और यह चयन समिति की पॉलिसी के बारे में भी बताता है. वहीं, रवि बिश्नोई इस दौरान खेले 24 टी20 मैचों में 36 विकेट ले चुके हैं. यहीं से सवाल खड़ा होता है कि विश्व कप के लिए चहल का अनुभव? या फिर बिश्नोई को लेकर हालिया पॉलिसी? वास्तव में आसान होने नहीं जा रहा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yuzvendra Singh Chahal, Indian Premier League 2024, Board Of Control For Cricket In India, ICC T20 World Cup 2024, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com