विज्ञापन
This Article is From Jan 02, 2015

विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी के बीच विवाद की तमाम बातें बेबुनियाद : रवि शास्त्री

विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी के बीच विवाद की तमाम बातें बेबुनियाद : रवि शास्त्री
फाइल फोटो
नई दिल्ली:

महेंद्र सिंह धोनी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले का विराट कोहली से कोई लेना-देना नहीं है। यह कहना है टीम इंडिया के डायरेक्टर रवि शास्त्री का। धोनी के संन्यास के बाद एक हिन्दी अखबार को दिए अपने पहले इंटरव्यू में रवि शास्त्री ने कहा कि विराट कोहली और धोनी के बीच विवाद की तमाम बातें बेबुनियाद हैं, कोहली धोनी की बहुत इज्जत करते हैं और टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम का माहौल बहुत अच्छा है।

पूरे विवाद पर सफाई देते हुए रवि शास्त्री ने कहा, 'मीडिया के कुछ लोग फिल्म की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं जबकि इन दोनों के बीच कुछ हुआ ही नहीं है। कोहली 5 साल से टीम में हैं और खिलाड़ी उन्हें अच्छी तरह जानते हैं।

रवि शास्त्री ने यह भी कहा कि अपने फैसले से धोनी ने क्रिकेट में अपने कद को और बढ़ा लिया है। उन्होंने 100 टेस्ट मैच खेलने का लालच कभी नहीं दिखाया, न ही किसी तरह कै कोई रिकॉर्ड बनाने की उनकी इच्छा थी। उनको लगा कि वह अब टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलना चाहते और उन्होंने तुरंत फैसला कर लिया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
विराट कोहली, रवि शास्त्री, महेंद्र सिंह धोनी, टेस्ट क्रिकेट, MS Dhoni, Virat Kohli, Ravi Shastri, Test Cricket, महेंद्र सिंह धोनी का संन्यास
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com