- एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच एडिलेड में खेला जाएगा
- अभ्यास सत्र के दौरान बाल-बाल बचे जो रूट
- बेन स्टोक्स की बाउंसर से चौंक से गए जो रूट
The Ashes, 2021-22: एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 16 दिसंबर से एडिलेड (Australia vs England, 2nd Test Day Night) में खेला जाने वाला है. यह टेस्ट मैच डे-नाइट और पिंक गेंद से खेला जाएगा. एडिलेड टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड खिलाड़ी जमकर अभ्यास में हिस्सा ले रही है. दरसअल पहले टेस्ट मैच में ऑस्टेलिया ने इंग्लैंड को 9 रन से हरा दिया था. 5 टेस्ट मैचों की इस ऐतिहासिक सीरीज में इंग्लैंड अब ऑस्ट्रेलिया से 1-0 से पीछे हैं. ऐसे में इंग्लिश टीम एडिलेड टेस्ट को जीतकर सीरीज में बराबरी करना चाहता है. उसी सोच के तहत इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने जमकर अभ्यास करना शुरू कर दिया है. IND vs SA: मोहम्मद अजहरुद्दीन भड़के, रोहित शर्मा और विराट कोहली को दे दी ऐसी नसीहत
अब अभ्यास सत्र के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल (Video Viral) हो रहा है जिसमें इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (Joe Root) ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) की खतरनाक बाउंसर को खेलने से चूक जाते हैं और गेंद उनके हेलमेट पर जाकर लग जाती है. स्टोक्स की ऐसी घातक गेंद को देखकर फैन्स काफी खुश हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Ben Stokes hits Joe Root on the head in the Adelaide nets. Box office, always. pic.twitter.com/MBbac4RSsR
— Will Macpherson (@willis_macp) December 14, 2021
बता दें कि पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड की पहली पारी केवल 147 रन पर आउट हो गई थी. जिसके कारण पूरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम वापसी नहीं कर पाई थी. हालांकि दूसरी पारी में कप्तान रूट और मलान ने अच्छी बल्लेबाजी और क्रीज पर संघर्ष करने क्षमता दिखाई थी. लेकिन दोनों की अर्धशतकीय पारी भी इंग्लैंड के लिए जीत नहीं ला पाई.
किस्मत ! 2 फुट की दूरी से भी नहीं लगा थ्रो, बल्लेबाज की अटक गईं थी सांसें, VIDEO हुआ वायरल
टेस्ट में जो रूट का धमाका
साल 2021 में जो रूट टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 1544 रन इस साल बना लिए हैं. रूट अपने इसी फॉर्म को दूसरे टेस्ट मैच में भी जारी रखना चाहेंगे. कप्तान के तौर पर रूट की दूसरे टेस्ट मैच में असली परीक्षा होने वाली है.
No surprises that Joe Root is the last to leave the nets at England training. Copped a knock to the helmet off Ben Stokes a bit earlier but didn't appear affected. He's in nice touch #Ashes pic.twitter.com/TYHB1ZaVKf
— Louis Cameron (@LouisDBCameron) December 14, 2021
डे-नाइट टेस्ट मैच में कभी नहीं हारी है ऑस्ट्रेलिया
डे-नाइट टेस्ट मैच का इतिहास ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार रहा है. ऑस्ट्रेलियाई टीम डे-नाइट टेस्ट मैच में अबतक नहीं हारी है. अबतक 8 डे-नाइट टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया ने खेले हैं और सभी में जीत हासिल की थी. 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ भी एडिलेड (Adelaide) में खेले गए डे-नाइट टेस्ट मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 120 रन से जीता था.
मयंक अग्रवाल ने NDTV से की खास बात, बताया- टीम में क्यों नहीं एक-दूसरे से कंपीटिशन की भावना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं