विज्ञापन
This Article is From Jan 07, 2019

इसलिए सचिन तेंदुलकर को लेकर केएल राहुल व हार्दिक पंड्या को ट्रोलर्स ने सुनाई खरी-खोटी

होस्ट करण जौहर के साथ बातचीत में खुद से जुड़े कई राज खोले. साथ ही, इन दोनों ने अपनी डेटिंग लाइफ के बारे में भी खुलकर बताया

इसलिए सचिन तेंदुलकर को लेकर केएल राहुल व हार्दिक पंड्या को ट्रोलर्स ने सुनाई खरी-खोटी
करण जौहर के साथ हार्दिक पंड्या और केएल राहुल
  • हार्दिक-राहुल ये तुमने क्या कहा..!
  • पंड्या-राहुल का विराट कमेंट!
  • ..बात निकली है, तो दूर तलक जाएगी!
नई दिल्ली:

ऑस्ट्रेलिया में जारी सीरीज में बल्ले  से बुरी तरह नाकाम रहे सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और युवा ऑलराउंडर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं. दरअसल हाल ही में इन दोनों युवा खिलाड़ियों ने करण जौहर के लोकप्रिय शो 'कॉफी विद करण' में हिस्सा लिया था. और यहां इन्होंने अपने समय के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बारे में कुछ ऐसा कहा, जो क्रिकेट के भगवान के प्रशंसकों को बिल्कल भी रास नहीं आया. फिर क्या था. ये चाहने वाले सोशल मीडिया पर पूरी तरह केएल राहुल और हार्दिक पंड्या पर टूट पड़े. सचिन के इन प्रशंसकों ने दोनों की जमकर खरी खोटी सुनाई.  

इन दोनों की भागीदारी वाले शो का प्रसारण रविवार को हुआ. होस्ट करण के साथ बातचीत में खुद से जुड़े कई राज खोले. साथ ही, इन दोनों ने अपनी डेटिंग लाइफ के बारे में भी खुलकर बताया. दोनों से ही करण ने कई मुश्किल सवाल पूछे, जिनका इन दोनों बहादुरी से सामना करते हुए बहुत ही सफाई के साथ जवाब दिया.

लेकिन रैपिड -फायर राउंड में सचिन की बाबत जब इनसे सवाल किया गया, तो दोनों के ही जवाब ने मास्टर ब्लास्टर के चाहने वालों को खफा कर दिया. और सोशल मीडिया पर अभी भी केएल राहुल और हार्दिक पंड्या की खिंचाई जारी है. काफी स्टायलिश जीवन जीवन जीने वाले हार्दिक पंड्या और केएल राहुल ने बातचीत में अपनी जीवनशैली, बॉलीवुड, अपने प्रेम आकर्षण, पसंदीदा फिल्म और पसंदीदा अभिनेता व अभिनेत्री के बारे में बातचीत की.

यह भी पढ़ें: AUS vs IND, 4th Test: विराट कोहली की टीम ने 172 टेस्ट बाद लगाया ऑस्ट्रेलिया के माथे पर 'बड़ा कलंक', जानिए अहम बातें

और क्रिकेटप्रेमियों के लिए यह बहुत ही मसालेदार शो रहा, लेकिन तब तक ही, जब तक मामला रैपिड फायर राउंड में सचिन से जुड़े सवाल तक नहीं पहुंचा. इस राउंड में करण जौहर ने दोनों से ही यह सवाल किया कि  वे विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर दोनों में किसे बेहतर बल्लेबाज मानते हैं. और दोनों ने ही जब विराट का नाम लिया, तो सचिन के चाहने वाले भड़क गए. 

एक फैन ने सोशल मीडिया पर पंड्या पर टोंट कसते हुए कहा कि हार्दिक ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि वह बार-बार मौका मिलने पर भी नाकाम रहे और विराट उन्हें पैट कमिंस से भी बेहतर नहीं मानते.

यह भी पढ़ें: IND vs AUS 4th Test: ..जो कुलदीप यादव ने किया, वह महान बिशन सिंह बेदी भी नहीं कर सके, लेकिन...

हिमांशु अरोड़ा नाम के ट्वीटर अकाउंट ने ऐसा सवाल पूछने के लिए ही करण जौहर को भी नहीं बख्शा. इस फैन ने केएल राहुल और पंड्या को लताड़ लगाते हुए सचिन को क्रिकेट का भगवान बताया

VIDEO: ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली

इस पर  केएल राहुल ने कहा, 'मैं कहूंगा विराट, हां विराट'. वहीं, हार्दिक पंड्या ने इस सवाल पर ज्यादा न सोचते हुए तपाक से विराट कोहली को सचिन से बेहतर बल्लेबाज करार दिया. वहीं दोनों ने महेंद्र सिंह धोनी को विराट कोहली से बेहतर कप्तान बताया

 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sachin Tendulkar, Virat Kohli, KL Rahul, Coffee With Karan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com