विज्ञापन
This Article is From Jul 01, 2020

नेशनल डॉक्टर्स-डे पर विराट कोहली ने कुछ इस अंदाज में किया देश भर के डॉक्टरों को सलाम

अब यह तो आप जानते ही हैं कि न जाने कितने ही डॉक्टरों कोरोनावायरस पीड़ितों का इलाज करते हुए खुद कोरोना का शिकार हुए गए. उनकी जान चली गई, लेकिन बावजूद इसके डॉक्टरों ने दिखाया है कि उनका जज्बा लद्दाख सीमर पर डटे भारतीय जवानों से किसी भी तरह से कम नहीं है. ऐसे में #NationalDoctorsDay पर विराट का डॉक्टरों के प्रति सम्मान बनता है!

नेशनल डॉक्टर्स-डे पर विराट कोहली ने कुछ इस अंदाज में किया देश भर के डॉक्टरों को सलाम
विराट कोहली की फाइल फोटो
  • डॉक्टरों तुम्हे सलाम !
  • आज है #NationalDoctorsDay
  • देश कर रहा डॉक्टरों का अभिवादन
नई दिल्ली:

आज नेशनल डॉक्टर्स-डे (#NationalDoctorsday) है और इस दिन को मनाने और डॉक्टर्स की अहमियत और उनके प्रति सम्मान प्रदर्शित करने का इस दौर से बेहतर समय नहीं हो सकता! वास्तव में यह कोरोनाकाल ही है, जिसने न केवल सभी लोगों की नजरों में डॉक्टर्स का कद ऊंचा हुआ है, बल्कि उन्होंने सभी से अपने लिए सम्मान भी बटोरा है. कोरोनाकाल में डॉक्टर्स  लोगों के इलाज के लिए दिन-रात एक किए हुए हैं. सेलीब्रिटयों ने भी सार्वजनिक रूप से डॉक्टरों के योगदान को जमकर सराहा है. और भारतीय कप्तान विराट कोहली ने  नेशनल डॉक्टर्स-डे (#NationalDoctorsday) के मौके पर डॉक्टरों को सलाम किया है!

अब यह तो आप जानते ही हैं कि न जाने कितने ही डॉक्टरों कोरोनावायरस पीड़ितों का इलाज करते हुए खुद कोरोना का शिकार हुए गए. उनकी जान चली गई, लेकिन बावजूद इसके डॉक्टरों ने दिखाया है कि उनका जज्बा लद्दाख सीमर पर डटे भारतीय जवानों से किसी भी तरह से कम नहीं है. और जब जज्बा ऐसा होगा, तो भला कौन डॉक्टरों की सेवा का कायल नहीं हो जाएगा. और विराट डॉक्टरों का अभिवादन कर रहे हैं, तो कोई हैरानी की बात नहीं है. यह वह सच है, जिसे इन असली हीरो के योगदान को स्वीकार करना होगा. 

विराट ने नेशनल डॉक्टर्स-डे (#NatonalDoctorsDay) के मौके पर अपने ट्विटर अकाउंट पर डॉक्टरों की जमकर  सराहना करते हुए कहा कि केवल आज के दिन ही नहीं, बल्कि प्रत्येक दिन हमें अपने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के जज्बे का जश्न मनाना चाहिए. इतने ज्यादा लोगों की मदद करने के प्रति समर्पण के लिए आपका धन्यवाद. मैं आपकी भावना और समपर्ण को सलाम करता हूं. 

वैसे तारीफ विराट कोहली की भी करनी होगी कि भारतीय कप्तान ने डॉक्टरों की कुछ इस अदाज में हौसलाअफजाई की है. निश्चित तौर पर जब नेशनल डॉक्टर्स-डे (#NatioanlDoctorsDay) के दिन जब तमाम डॉक्टरों की नजर उनके मैसेज पर पड़ेगी, तो निश्चित ही उनका सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा. यह एक ऐसी बात है, जो बाकी सेलीब्रिटियों को विराट कोहली से सीखने की जरूरत है!!

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट कोहली ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Rohit Gurunath Sharma, India, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com