विज्ञापन

बजट 2026 का निचोड़: 10 बड़े ऐलान और उनका असर समझिए

यह पहला बजट था, जिसे वित्त मंत्रालय के नए कार्यालय 'कर्तव्य भवन' (पूर्व में नॉर्थ ब्लॉक) में तैयार किया गया था. सदन की बैठक शुरू होने से पहले सांसद एक-दूसरे को बधाई देते नजर आए.

बजट 2026 का निचोड़:  10 बड़े ऐलान और उनका असर समझिए
  • वित्त मंत्री ने बजट 2026-27 में किसानों के लिए काजू, नारियल, अखरोट और औषधीय खेती को प्रोत्साहित किया है
  • नया आयकर अधिनियम और नया फॉर्म इस साल अप्रैल से लागू होंगे जिससे आयकर भरने की प्रक्रिया सरल होगी
  • रक्षा मंत्रालय के बजट आवंटन में पंद्रह प्रतिशत की वृद्धि से सेना को और अधिक सशक्त और आधुनिक बनाने का लक्ष्य है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

बजट 2026-27 की घोषणा हो चुकी है. देश की फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने लगभग 85 मिनट के भाषण में अपना लगातार नौवां बजट पेश किया. अपने गृह राज्य तमिलनाडु की परंपरागत बुनाई का सम्मान करते हुए सुनहरे चेक और कॉफी ब्राउन रंग की किनारी वाली बैंगनी रंग की कांजीवरम साड़ी पहने सीतारमण के भाषण की शुरुआत गुरु रविदास को श्रद्धांजलि देते हुए और माघ पूर्णिमा के जिक्र के साथ हुई. 

बजट 2026-27 के 10 बड़े ऐलान  

  1. किसानों के लिए बजट
    ऐलान:काजू‑नारियल, अखरोट‑बादाम व औषधीय खेती को प्रोत्साहन
    असर:भारतीय विशेष फसलें बनेंगी वैश्विक बाज़ार में प्रीमियम ब्रांड

  2. आयकर दाताओं को लिए बजट
    ऐलान: नया आयकर अधिनियम, नया फॉर्म इसी साल एक अप्रैल से
    असर: आयकर भरने की प्रक्रिया होगी आसान, बहुप्रतीक्षित सुधार

  3. फौजी भाइयों के लिए बजट 
    ऐलान:रक्षा मंत्रालय के बजटीय आवंटन में 15 प्रतिशत की वृद्धि
    असर: सेना पहले से ज्यादा मजबूत होगी और अत्याधुनिक होगी 

  4. खिलाड़ियों के लिए बजट 
    ऐलान: खेलो इंडिया मिशन, खेल के सामानों के लिए विशेष पहल
    असर: खिलाड़ियों को सुविधा-ट्रेनिंग मिलेगी, किट सस्ती होगी

  5. हेल्थ सेक्टर के लिए बजट 
    ऐलान: गंभीर रोगों के दवाएं सस्ती, 5 क्षेत्रीय चिकित्सा हब
    असरः मरीजों को राहत, देश में मेडिकल टूरिज्म बढ़ेगा

  6. महिलाओं के लिए बजट 
    ऐलानः हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल बनेंगे, खुलेंगे शी-मार्ट्स 
    असरः महिलाओं को सुरक्षा मिलेगी, रोजगार के मौके

  7. रेलवे के लिए बजट 
    ऐलानः सात हाईस्पीड रेल कॉरिडोर स्थापित किए जाएंगे 
    असरः दिल्ली, मुंबई, वाराणसी, पुणे के बीच फर्राटा ट्रेनें

  8. GenZ के लिए बजट 
    ऐलान: 15000 स्कूलों, 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब 
    असर: GenZ को गेमिंग, एनिमेशन, कॉमिक की ट्रेनिंग मिलेगी

  9. छात्रों के लिए बजट 
    ऐलानः छोटे शहरों में कॉरपोरेट मित्र, 5 यूनीवर्सिटी टाउनशिप 
    असरः छात्रों को अच्छी ट्रेनिंग मिलेगी, नौकरियों के मौके बढ़ेंगे

  10. इन्फ्रा-मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए बजट 
    ऐलान: इंफ्रा में बड़ा निवेश, MSME को सस्ता कर्ज, आसान नियम 
    असर: रोजगार के मौके बढ़ेंगे, विकास की रफ्तार तेज होगी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com