- लखनऊ के मड़ियांव इलाके में रेस्टोरेंट कर्मी अंशु कश्यप ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है.
- अंशु ने सुसाइड नोट में लिखा कि वह चोरी के आरोप से आहत होकर यह कदम उठा रहा है.
- सुसाइड नोट में अंशु ने अपनी मां का ख्याल रखने और खुद को चोर न मानने का अनुरोध किया है.
Suicide in Lucknow: यूपी की राजधानी लखनऊ के मड़ियांव इलाके में एक रेस्टोरेंट कर्मी ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी. मरने वाले की पहचान अंशु कश्यप के रूप में हुई है. अंशु कसाव रेस्टोरेंट के फर्स्ट फ्लोर के बैंक्वेट हॉल में फंदे से झूलता हुआ मिला, अंशु की जेब से पुलिस ने सुसाइड लेटर भी बरामद किया है, जिसमें उसने अपने मरने का कारण बताया है. सुसाइड लेटर में अंशु ने लिखा कि मेरी मां का ख्याल रखना. सुसाइड नोट में अंशु ने यह भी लिखा कि मैं 500 रुपए का हिसाब नहीं दे पाया. इसलिए मालिक ने चोर समझा. लेकिन मैं चोर नहीं हूं.
500 का हिसाब नहीं दे पाया था युवक
युवक की जेब से बरामद सुसाइड नोट के मुताबिक अंशु कश्यप जो कि गुड ब्रेकरी का कर्मचारी था. हिसाब में 500 की गड़बड़ी मिली तो अंशु ने अपनी गलती छुपाने के लिए झूठ बोला, इसके बाद मालिक ने अंशु को सबके सामने डांट लगाई, सरेआम बेइज्जती से आहत होकर और चोरी का इल्जाम लगने पर अंशु ने सुसाइड नोट में अपनी बात लिखकर फंदे से झूल गया.
मेरी मां का ध्यान रखना, मै चोर नहीं हूं धन्यवाद
सुसाइड करने वाले अंशु कश्यप ने अपने सुसाइड लेटर में अपने साथ हुए पूरे मामले का जिक्र किया है. अंशु ने लिखा कि वो मालिक के लिए लायल था लेकिन चोरी के आरोप को वो सहन नहीं कर सका. उसने कहा कि मेरी मां का ख्याल रखना मै चोर नहीं हूं.

अंशु कश्यप की जेब से मिला सुसाइड नोट.
पहली मंजिल पर जाकर लगाया फंदा
पुलिस के अनुसार अंशु आज सुबह रोज की तरह काम पर पहुंचा. बिना किसी को सूचना दिए वह पहली मंजिल पर जा पहुंचा, पहली मंजिल पर हाल में काफी देर तक अंशु बैठा रहा शायद माहौल को बाप रहा था कहीं कोई आना जाए. इसके बाद जब उसने देखा कि किसी प्रकार की आवाजाही पहली मंजिल पर नहीं है तो उसने फर्स्ट फ्लोर के हाल में ही फंदा लगा लिया.
SHO मड़ियांव थाना शिवानंद मिश्रा ने बताया कि इस मामले में अभी भी मृतक के परिवार की तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है सुसाइड लेटर को आधार बनाकर मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल इस घटना से आस-पास में सनसनी फैल गई है.
यह भी पढ़ें - योगीजी इन लोगों को नहीं छोड़ना... सुसाइड से पहले सिपाही की पत्नी ने वीडियो में लगाई गुहार
| Helplines | |
|---|---|
| Vandrevala Foundation for Mental Health | 9999666555 or help@vandrevalafoundation.com |
| TISS iCall | 022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm) |
| (If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.) | |
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं