विज्ञापन
This Article is From May 14, 2018

महेंद्र सिंह धोनी ने किया दुलार, तो सिक्योरिटी डॉग ने दी खास अंदाज में सलामी, VIDEO

माही का डॉगीप्रेम जग-जाहिर है. धोनी जहां भी कोई क्यूट सा डॉगी देखते हैं, तो बरबस ही उसकी ओर खिंचे चले आते हैं. और रविवार को हैदराबाद के साथ हुए मैच के बाद तो मैदान पर अलग ही तस्वीर देखने को मिली

महेंद्र सिंह धोनी ने किया दुलार, तो सिक्योरिटी डॉग ने दी खास अंदाज में सलामी, VIDEO
एक अन्य मैच में धोनी दूसरे डॉगी के साथ
  • इस सलामी के क्या कहने!
  • यह माही का डॉगी प्रेम है!
  • ..जब माही मेट डॉगी!
नई दिल्ली: अब आप भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र  सिंह धोनी के डॉगीप्रेम से तो अच्छी तरह वाकिफ हैं ही. धोनी का यह प्रेम गाहे-बेगाहे सामने आता ही रहता है. या कहें कि जब भी धोनी कोई सुंदर या क्यूट सा डॉगी देखते है, तो उनका दुलार उमड़ पड़ता है. माही के इस डॉगी प्रेम के दर्शन रविवार को हैदराबाद और चेन्नई के बीच खेले गए मैच के बाद एक बार फिर से हुए. और जिस खास अंदाज में डॉगी ने माही के प्रेम के प्रति प्रतिक्रिया व्यक्त की, उसने सभी का मन मोह लिया. 
  दरअसल यह माही की कमोबेश आदत ही हो चली है कि जब भी धोनी किसी जगह या स्टेडियम जाते हैं. और उन्हें वहां सुरक्षाकर्मियों के साथ अगर कोई क्यूट सा या आकर्षक डॉगी दिखाई पड़ता है, तो वह बरबस ही उसकी ओर खिंचे चले आते हैं. उस डॉगी विशेष के बारे में सुरक्षाकर्मियों से पड़ताल करते हैं. ऐसा है धोनी के डॉगीप्रेम के कारण. खुद धोनी ने रांची में अपने घर में जोया और लिली नाम के दो पैट डॉग रखे हुए हैं.

बहरहाल, पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के स्टेडियम में मैच खत्म होने के बाद माही एक डॉगी की ओर खिंचे चले आए, जो मैच की शुरुआत से ही धोनी ही नहीं, बल्कि वहां आस-पास उपस्थित लोगों के ध्यानाकर्षण का केंद्र बना हुआ था. धोनी ने इस डॉगी के बारे में जानकारी ली. और इसे न केवल अच्छा खासा समय दिया, बल्कि जी भरकर इसे दुलार भी किया. वास्तव में धोनी का इस सफेद रंग के डॉगी को छोड़ने का मन ही नहीं कर रहा था.
  बहरहाल, जब धोनी विदा हुए, तो सुरक्षाकर्मी ने तो धोनी को सलामी दी ही, बल्कि इस गार्ड के निर्देश पर डॉगी ने भी बहुत ही खास स्टाइल में माही को सलामी देकर  सभी का दिल जीत लिया. 
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahendra Singh Dhoni, CSK Vs SRH
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com