विज्ञापन

शनिवार को होगा आयरलैंड, इंग्लैंड, एशियाई खेलों के लिए टीम इंडिया का चयन, वैभव को मिलेगा 'फर्स्ट टीम' में मौका?

ऑयरलैंड, इंग्लैंड और एशियाई खेलों के लिए जल्द ही भारतीय टीम का ऐलान होने वाला है. उम्मीद जताई जा रही है कि वैभव के शानदार खेल को देखते हुए उन्हें पहली टीम में मौका मिल सकता है.

शनिवार को होगा आयरलैंड, इंग्लैंड, एशियाई खेलों के लिए टीम इंडिया का चयन, वैभव को मिलेगा 'फर्स्ट टीम' में मौका?
Vaibhav Sooryavanshi

आईपीएल का रोमांच समाप्त हो चुका है. भारतीय टीम को इंटरनेशनल क्रिकेट में अब अपने प्रतिद्वंदियों से दो-दो हाथ करने हैं. ब्लू टीम सबसे पहले अफगान टीम का सामना करेगी. दोनों टीमों के बीच एक मैच की टेस्ट सीरीज और तीन मैचों की वनडे श्रृंखला खेली जाएगी. इसके पश्चात भारतीय टीम का मुकाबला ऑयरलैंड और इंग्लैंड जैसी टीमों के साथ है. यहीं नहीं भारतीय टीम को एशियाई खेलों में भी शिरकत करनी है. जिसके लिए शनिवार को टीम का ऐलान होने वाला है. उम्मीद जताई जा रही है देश के युवा सनसनी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी मौका मिल सकता है. क्योंकि एशियाई खेलों के दौरान ही भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ भी मुकाबले खेलने हैं. ऐसे में चयनकर्ताओं ने दोनों मुकाबलों को देखते हुए दो स्क्वॉड बनाने का फैसला लिया है. एक टीम एशियाई खेलों में शिरकत करेगी, जबकि दूसरी टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ दो-दो हाथ करेगी. 

वैभव सूर्यवंशी का चुना जाना तय!

हाल के दिनों में वैभव सूर्यवंशी ने जिस तरह का खेल दिखाया है. पूरी संभावना नजर आ रही है कि उनका भारतीय टीम में शामिल किया जाना फिक्स है. मगर यहां गौर करने वाली जो बात है. वो ये है कि उन्हें 'फर्स्ट टीम' में चुना जाता है या दूसरी टीम में मौका मिलता है. वैसे तो वैभव अपने प्रदर्शन के आधार पर पहली टीम में चुने जाने के हकदार हैं. अगर उन्हें पहली टीम में मौका नहीं मिलता है तो चिंता की बात नहीं हैं. वह अभी काफी युवा हैं. उन्हें आगे भी काफी सारे मौके मिलेंगे. 

पहली टीम में इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका 

पहली टीम जो कि ऑयरलैंड, इंग्लैंड और एशियाई खेलों में शिरकत करेगी. उसकी कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में जा सकती है. वहीं उप-कप्तानी की जिम्मेदारी तिलक वर्मा उठाते हुए नजर आ सकते हैं. टीम कुछ इस प्रकार हो सकती है- 

कप्तान: श्रेयस अय्यर
उपकप्तान: तिलक वर्मा
विकेटकीपर: ईशान किशन
ओपनर: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी. 
ऑलराउंडर: हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे और वाशिंगटन सुंदर. 
मैच फिनिशर: रिंकू सिंह
गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा. 

दूसरी टीम में ये खिलाड़ी आ सकते हैं नजर 

वहीं दूसरी टीम की अगुवाई ऋतुराज गायकवाड़ करते हुए नजर आ सकते हैं. होनहार खिलाड़ियों के भरमार की वजह से चयनकर्ताओं को यहां भी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा. दूसरी टीम कुछ इस प्रकार हो सकती है. 

कप्तान: ऋतुराज गायकवाड़
विकेटकीपर: ध्रुव जुरेल
ओपनर: यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल
मध्यक्रम: रजत पाटीदार, रियान पराग, देवदत्त पडिक्कल और साई सुदर्शन.
ऑलराउंडर: नितीश रेड्डी, शशांक सिंह, अनुकूल रॉय. 
मैच फिनिशर: रमनदीप सिंह
गेंदबाज: रवि बिश्नोई, मयंक यादव, प्रिंस यादव, मोहम्मद सिराज.

यह भी पढ़ें- सूर्या हुए आउट तो कौन बनेगा कप्तान, शनिवार को टीम चयनसमिति और आज BCCI एपेक्स कमिटी की बैठक

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com