Team India Travel Story: टीम इंडिया ने जैसे टूर्नामेंट के दौरान अपने विपक्षी टीम को मात देते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. ठीक उसी प्रकार भारतीय धुरंधर वेस्टइंडीज में 'बेरिल तूफान' को भी मात देते हुए भारत लौट आए हैं. रोहित एंड कंपनी को ट्रॉफी के साथ भारतीय जमीं पर देख फैंस काफी खुश हैं. ब्लू टीम आज (4 जुलाई) सुबह एयर इंडिया के विशालकाय बोइंग 777 से राजधानी दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी है. उसके बाद खिलाड़ियों को बस से उनके होटल पहुंचाया गया है. करीब 11 बजे वह पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे.
इससे पहले ब्लू टीम वेस्टइंडीज से राजधानी दिल्ली कैसे पहुंची. उसके पीछे की कहानी बेहद दिलचस्प है. दरअसल, टूर्नामेंट के खत्म होते ही बारबाडोस में 'बेरिल तूफान' ने दस्तक दी. तूफान के भयंकरता को देखते हुए स्थानीय सरकार ने सभी तरह के परिचालन को पूरी तरह से ठप्प कर दिया. हालांकि, जब मौसम साफ हुआ तब भारतीय सरकार ने खिलाड़ियों को वापस लाने के लिए खास बंदोबस्त किया.
-
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | 'फिट इन नहीं, सबसे अलग दिखना जरूरी है', मोहिनी डे ने बताया Gen Z को मंत्र -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
आपको जानकर हैरानी होगी कि बारबाडोस एक छोटा सा आईलैंड है. ऐसे में यहां छोटे-छोटे एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में जब भारत सरकार ने भारतीय टीम को वापस लाने के लिए एयर इंडिया का विशालकाय बोइंग 777 भेजा तो वहां हर कोई हैरान था. बारबाडोस एयरपोर्ट के सभी कर्मचारी हैरान थे. ऐसा महसूस हो रहा था कि वह इतना बड़ा हवाई जहाज पहली बार अपनी जिंदगी में देख रहे हों.
बोइंग 777 एयरक्राफ्ट की खासियत
एयर इंडिया के खास विमान को एक लंबी दूरी के लिए काफी बेहतरीन माना जाता है. इस विमान में करीब एक साथ 300 से 400 लोग आराम से बैठ सकते हैं. विमान की जो सबसे खास बात है. वह यह है कि यह आधुनिक सुविधाओं से लैस है. लेटेस्ट उपकरण यात्रियों की यात्रा को काफी आरामदायक बनाते हैं.
आपको बता दें कि बोइंग 777 में एयर इंडिया के सबसे आला दर्जे के पायलट और क्रू ट्रेवल मौजूद रहते हैं. इस दौरान ये कर्मचारी हमेशा ध्यान रखते है कि विमान का हाई स्टैंडर्ड हमेशा मेंटेन रखा जाए.
विमान को मिला खास नाम
भारतीय टीम को वापस लाने बारबाडोस पहुंची एयर इंडिया के विमान को खास नाम दिया गया था. इसे एयर इंडिया चैंपियंस 24 विश्व कप से संबोंधित किया जा रहा है.
बारबाडोस के समयानुसार विमान ने वहां से बुधवार की सुबह करीब 4 बजकर 50 मिनट पर उड़ान भरी थी और आज राजधानी दिल्ली करीब 6 बजकर 20 मिनट पर पहुंची है. मौजूदा समय में सभी खिलाड़ी अपने होटल रूम में आराम कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- पीएम मोदी से दिल्ली में खास मुलाकात फिर मुंबई में ओपन बस से परेड करेगी टीम इंडिया, पढ़ें आज का पूरा शेड्यूल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं