Today Team India Schedule: आखिरकार 5 दिनों के बाद टीम इंडिया ट्रॉफी के साथ भारतीय जमीं पर उतर गई है. रोहित एंड कंपनी को सुनहरे ट्रॉफी के साथ इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर देख फैंस खुशी से झूम उठे. भारतीय खिलाड़ी जल्द से जल्द घर लौट सकते थे, लेकिन बारबाडोस में खराब मौसम की वजह से उन्हें लेट हुआ. खैर टीम इंडिया अब अपने घर में आ गई है और काफी अर्से बाद फैंस को खुशी मिली है तो जश्न की भी तैयारी शुरू हो चुकी है. बात करें आज के पूरे कार्यक्रम के बारे में तो वो कुछ इस प्रकार है-
टीम इंडिया का आज का पूरा शेड्यूल:
भारतीय टीम एयर इंडिया की विशेष चार्टर फ्लाइट एयर इंडिया चैंपियंस 24 वर्ल्ड कप से राजधानी दिल्ली में आज सुबह करीब 6.20 उतरी है. एक लंबी दूरी तय करने की वजह से खिलाड़ी कुछ देर तक आराम करेंगे. उसके बाद सुबह करीब 11 बजे वह पीएम नरेंद्र मोदी से खास मुलाकात करेंगे.
-
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
पीयम मोदी से मुलाकात के बाद खिलाड़ी शाम 4 बजे राजधानी दिल्ली से आर्थिक राजधानी मुंबई में दस्तक देंगे. यहां शाम 5 बजे से 7 बजे के करीब ओपन बस में विजय परेड चलेगा.
खिलाड़ियों के स्वागत का कार्यक्रम यहीं नहीं रुकेगा. वानखेड़े स्टेडियम में करीब आधे घंटे यानी 7.30 बजे तक एक अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित होगा.
कार्यक्रम के दौरान ही टीम को 125 करोड़ रूपये की राशि प्रदान की जाएगी. इसके बाद सभी खिलाड़ी अपने-अपने होटल के लिए रवाना हो जाएंगे.
आज का पूरा शेड्यूल
-सुबह 6.20 बजे नई दिल्ली पहुंचें.
-सुबह 11 बजे पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे.
-शाम 4 बजे मुंबई पहुंचेंगे.
-ओपन बस परेड शाम 5 बजे से 7 बजे तक चलेगा.
-शाम 7.30 बजे तक वानखेड़े में अभिनंदन कार्यक्रम होगा. कार्यक्रम में टीम को 125 करोड़ रुपये मिलेंगे.
-इसके बाद खिलाड़ी अपने-अपने होटल के लिए रवाना हो जाएंगे.
यह भी पढ़ें- IND vs PAK: पाकिस्तान दौरे पर जाएगी टीम इंडिया! पाक के खिलाफ मुकाबले को लेकर सामने आई ये तारीख
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं