विज्ञापन
This Article is From Oct 20, 2017

विराट नहीं धोनी के इस प्लान से खौफ में आ जाएगी न्यूजीलैंड, जानिए क्या है वो

ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में हराने और टी-20 सीरीज में बराबरी करने के बाद टीम इंडिया आत्मविश्वास से भरी हुई है और न्यूजीलैंड के खिलाफ बुलंद हौसले के साथ उतरने को तैयार है.

विराट नहीं धोनी के इस प्लान से खौफ में आ जाएगी न्यूजीलैंड, जानिए क्या है वो
भारत-न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का आगाज 22 अक्टूबर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा.
  • 3 वनडे मैचों की सीरीज का आगाज 22 अक्टूबर से.
  • मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा पहला मुकाबला.
  • इस समय टीम इंडिया अपने सबसे बेहतरीन दौर से गुजर रही है.
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में हराने और टी-20 सीरीज में बराबरी करने के बाद टीम इंडिया आत्मविश्वास से भरी हुई है और न्यूजीलैंड के खिलाफ बुलंद हौसले के साथ उतरने को तैयार है. बता दें भारत-न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का आगाज 22 अक्टूबर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा. विजय रथ पर सवार टीम इंडिया इस वक्त उस दौर से गुजर रही है, जहां उसके पास एक्पेरिमेंट करने के भरपूर मौके हैं.

पढ़ें: ऐसी लाइफ जीती हैं सचिन की बेटी सारा, ऐसे करती हैं पार्टी एन्जॉय

बता दें कि इस समय टीम इंडिया अपने सबसे बेहतरीन दौर से गुजर रही है. इससे पहले 'विराट सेना' श्रीलंका दौरे पर गई थी जहां उसने 3 टेस्ट मैच, 5 वनडे मैच और 1 टी-20 मैच की सीरीज पर 9-0 से क्लीन स्वीप की थी. पिछली सीरीज में देखा जा चुका है कि क्लोज मैचों में विराट धोनी से सलाह लेते हैं और धोनी उसे अच्छे से एग्जिक्यूट करते हैं. देखा जाए तो धोनी भी इस सीरीज में अहम भूमिका निभा सकते हैं. क्रिटिकल कंडीशन में भी वो मैच निकाल लेने में माहिर हैं. 

पढ़ें: टीम इंडिया ने ऐसे मनाया पांड्या का बर्थडे, लोग बोले- भारत के गरीबों को तो देखें​
 
dhoni

धोनी को कहां उतारना बेहतर है
टीम इंडिया के मध्यक्रम को धोनी को कंट्रोल करना चाहिए, लेकिन थोड़ा अलग तरीके से. उन्हें भारतीय पारी को ठोस आकार देने की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए ना कि फिनिशर की. टीम इंडिया के पास केदार जाधव और मनीष पांडे के रूप में दो शानदार प्लेयर हैं जो फिनीशर की भूमिका बहुत अच्छी तरह से निभा सकते हैं. लोअर ऑर्डर में हार्दिक पांड्या जैसा विस्फोटक बल्लेबाज टीम इंडिया के पास है. इसलिए धोनी को नंबर पांच पर खिलाना चाहिए, यह पोजिशन धोनी की बल्लेबाजी के स्टाइल के एकदम अनुकूल है.

पढ़ें: टीम इंडिया को हाल के समय में मिली लगातार सफलता का ओपनर रोहित शर्मा ने बताया यह राज​
 
dhawan and rohit

बल्लेबाज शानदार फॉर्म में
देखा जाए तो अब वनडे में कोई स्कोर बड़ा नहीं लगता. 300 रन भी आसानी बन जाते हैं. ऐसे में भारतीय बल्लेबाज रन बनाने में सक्षम हैं. हर बार की तरह इस बार भी बल्लेबाज अक्रामक रवैये के साथ खेलेंगे. धवन, रोहित, कोहली सभी शानदार फॉर्म में हैं. अब बल्लेबाजों के जेहन से गेंदबाजों का डर भी नहीं रहा. टीम इंडिया के पास पावर हिटर की कोई कमी नहीं है, इसलिए टीम इंडिया को चाहिए कि ज्यादा से ज्यादा स्कोर खड़ा करें.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Vs New Zealand, MS Dhoni, धोनी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com