ICC Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॅाफी के नौवें सीजन का आगाज कल (19 फरवरी 2025) से हो रहा है. मगर टीम इंडिया टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ दुबई में करेगी. अहम मुकाबले से पूर्व सोमवार (17 फरवरी 2025) को टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों की तस्वीरें जारी की गई. जिसकी कुछ तस्वीरें भारतीय क्रिकेट टीम के आधिकारिक अकाउंट पर भी शेयर किया गया है. जिसमें कप्तान रोहित शर्मा, उपकप्तान शुभमन गिल, अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी समेत कई स्टार क्रिकेटर एक साथ नजर आ रहे हैं. यहां खिलाड़ियों को टीम इंडिया की नई जर्सी में देखा जा सकता है. जिसपर आईसीसी चैंपियंस ट्रॅाफी के अलावा मेजबान देश का नाम 'पाकिस्तान' लिखा हुआ भी नजर आ रहा है.
टूर्नामेंट में 23 को पाकिस्तान से भिड़ेगी पाकिस्तान
आईसीसी चैंपियंस ट्रॅाफी में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत 23 फरवरी को होगा. जिसपर सभी की निगाहें टिकी हुई है. इसके बाद लीग चरण का अपना आखिरी मुकाबला टीम इंडिया दो मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी. लीग राउंड में रोहित एंड कंपनी का प्रदर्शन बेहतरीन रहा तो वह नॉक आउट मुकाबलों में भी शिरकत करेंगे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
These pics from today 📸
— BCCI (@BCCI) February 17, 2025
How good 🤌🏻#TeamIndia | #ChampionsTrophy pic.twitter.com/yM50ArMIj5
बुमराह बाहर, राणा को मिला मौका
आगामी टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है. अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ दर्द की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह पर युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा को टीम में शामिल किया गया है. उनके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को भी टीम में जगह दी गई है.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टेस्ट में चोटिल हो गए थे बुमराह
बुमराह जनवरी से मैदान से बाहर हैं. उन्होंने आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में बॅार्डर-गावस्कर ट्रॅाफी टेस्ट सीरीज खेला था. उस मैच की पहली पारी में उन्होंने 10.1 ओवर डाले थे, लेकिन इसके बाद उन्हें तकलीफ महसूस हुई. जिसके बाद उन्हें डॅाक्टरों की सलाह पर मैच से बाहर होना पड़ा. हालांकि, बुमराह दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने आए थे, लेकिन गेंदबाजी नहीं की.
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती.
रिजर्व खिलाड़ी:
यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज और शिवम दुबे.(जरूरत पड़ने पर ये तीनों खिलाड़ी दुबई जाएंगे)
यह भी पढ़ें- Champions Trophy 2025: रविचंद्रन अश्विन ने कर दी भविष्यवाणी, ये 4 टीमें खेलेंगी सेमीफाइनल का मुकाबला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं