Tamim Iqbal Announced International Retirement: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आगाज में अब गिनती के महज कुछ दिन शेष रहे हैं. उससे पहले बांग्लादेश क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. बोर्ड आगामी टूर्नामेंट के लिए जिस खिलाड़ी को मनाने में लगी हुई थी. उसने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर वह कौन सा क्रिकेटर है जिसे बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड चैंपियंस ट्रॉफी के लिए मनाने में लगा हुआ था, तो वह कोई और नहीं बल्कि बांग्लादेश के धाकड़ सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल हैं. 35 वर्षीय बल्लेबाज ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर एक भावुक पोस्ट करते हुए अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया है. खास बात यह है कि तमीम ने पहली बार रिटायरमेंट का ऐलान नहीं किया है. वह पहले भी संन्यास की घोषणा कर चुके हैं. मगर उस दौरान उन्होंने अपना फैसला वापस ले लिया था.
रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए तमीम इकबाल ने फेसबुक पर लिखा है, 'मैंने एक लंबे समय से इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला है और यह अंतर अब आगे भी कम नहीं होना वाला है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मेरी कहानी खत्म हो चुकी है. मैं पिछले काफी समय से इसपर विचार कर रहा था. चैंपियंस ट्रॉफी के बारे में मैं नहीं चाहता हूं कि मेरी वजह से टीम का ध्यान भटके. यही वजह है कि मैं पिछले काफी समय से राष्ट्रीय अनुबंध से हट गया हूं. कोई ऐसा खिलाड़ी जो पिछले काफी समय से बीसीबी अनुबंध में नहीं है. उसका चैंपियंस ट्रॉफी में चुना जाना कोई खास मतलब नहीं बनता है. सभी खिलाड़ियों को अपना भविष्य तय करने का अधिकार है. मेरे हिसाब से मेरा वक्त आ चुका है.'
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
तमीम इकबाल का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर
बात करें तमीम इकबाल के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के बारे में तो वह बांग्लादेश के लिए 70 टेस्ट, 243 वनडे और 78 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से टेस्ट की 134 पारियों में 38.89 की औसत से 5134, वनडे की 240 पारियों में 36.65 की औसत से 8357 और टी20 की 78 पारियों में 24.08 की औसत से 1758 रन निकले. तमीम इकबाल के नाम टेस्ट में एक दोहरा शतक, 10 शतक और 31 अर्धशतक दर्ज है. इसके अलावा उन्होंने वनडे में 14 शतक और 56 अर्धशतक एवं टी20 में एक शतक और सात अर्धशतक लगाए हैं.
यह भी पढ़ें- तस्कीन अहमद का अनोखा सेलिब्रेशन, विकेट चटकाने के बाद 'सपेरे' की तरह लगे नाचने, VIDEO
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं