- सेमीफाइनल मैच से पहले रमीज राजा ऩे बाबर को भेजा संदेश
- रमीज राजा ने बढ़ाया हौसला
- रमीज राजा ने कहा, बाबर से कहा, ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं
AUS vs PAK 2nd Semi-Final: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष रमीज राजा ने बुधवार को कहा कि मौजूदा टी20 विश्व कप में बाबर आजम (Babar Azam) ने पाकिस्तान की काफी अच्छी तरह अगुआई की है और गुरुवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्हें कुछ अलग करने की जरूरत नहीं है. पाकिस्तान ने अपने पांचों ग्रुप मैच आसानी से जीते और उसे आस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत का दावेदार माना जा रहा है. आस्ट्रेलिया की टीम भी हालांकि अच्छी लय में है. रमीज ने बयान में कहा, ‘‘अब तक पाकिस्तान टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और अपने निरंतर प्रदर्शन से हम सभी को प्रभावित किया है. मुझे नहीं लगता कि बाबर आजम को आस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में कुछ अलग करने की जरूरत है. टीम को सिर्फ प्रेरित रहने की जरूरत है और निडर होकर खेलना होगा.
ना विराट, ना रोहित, डेल स्टेन ने बताया किस भारतीय बल्लेबाज के सामने गेंदबाजी करने में खौफ लगता
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रमीज राजा (Rameez Raja) ने कहा कि वह खुश हैं कि टी20 विश्व कप में लगातार अच्छा प्रदर्शन करके और लगातार पांच मैच जीतकर पाकिस्तान ने निरंतर प्रदर्शन नहीं करने वाली टीम का ठप्पा हटा दिया है. उन्होंने कहा, ‘‘भारत के खिलाफ जीत मजबूत जज्बे का नतीजा थी जबकि न्यूजीलैंड को हमने अच्छी रणनीति बनाकर हराया और अफगानिस्तान के खिलाफ जीत हमने उनके स्पिनरों का अच्छी तरह से सामना करके दर्ज की.
रमीज ने कहा कि बाबर की नेतृत्वक्षमता, खिलाड़ियों के आत्मविश्वास और मैदान पर उनके अच्छे बर्ताव की सभी ने तारीफ की है और इससे टीम के प्रदर्शन में निरंतरता आई है. रमीज ने कहा कि उन्हें खुशी थी कि कोई खिलाड़ी हार से नहीं डरता और वे निडर होकर क्रिकेट खेल रहे हैं जो पाकिस्तान क्रिकेट का ब्रांड रहा है जो उसे हमेशा खेलना चाहिए.
ENG vs NZ सेमीफाइनल मैच में कुमार धर्मसेना करेंगे अंपायरिंग, तो फैन्स ने लिए मजे, बना डाले Memes
तेरह सितंबर को पीसीबी अध्यक्ष का पद संभालने के बाद विश्व कप टीम में बदलाव के बाबर के आग्रह को रमीज ने मान लिया था और पाकिस्तानी कप्तान ने मंगवार को स्वीकार किया कि इससे उन्हें टीम की अगुआई अधिक आत्मविश्वास के साथ करने में मदद मिली और उन्हें हार का डर नहीं था.
VIDEO:T20 World Cup: कहां चूका भारत और टीम इंडिया क्या लेगी सबक?
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं