T20 World Cup: Nassau County Stadium : न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में टी-20 वर्ल्ड कप के 8 मैच आयोजित किए गए. 12 जून को इस मैदान पर आखिरी मैच खेला गया था. जिसमें भारत ने यूएसए को हरा दिया. अब 14 जून को इस स्टेडियन को ध्वस्त कर दिया जाएगा. इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है. बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप की संयुक्त मेजबानी वेस्टइंडीज और अमेरिका ने की है. अमेरिका में पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप के मैच खेले गए. टी-20 वर्ल्ड कप के मैचों के लिए ही न्यूयॉर्क में अस्थायी स्टेडियम बनाया गया था. इसी नसाउ काउंटी के क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच सुपरहिट मुकाबला खेला गया था. जिसमे ंभारत को शानदार जीत मिली थी.
#WATCH | Nassau County, New York (USA): Bulldozers placed at the Nassau Cricket Stadium as the temporary stadium is set to be dismantled from tomorrow.
— ANI (@ANI) June 13, 2024
The T20 World Cup match between India and the US yesterday was played here. pic.twitter.com/iYsgaEOWlP
-
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात? -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बता दें कि सोशल मीडिया पर ANI ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि वेन्यू के पास बुलडोजर नजर आ रहा है. यानी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए बनाया गया यह स्टेडियम जल्द ही ध्वस्त कर दिया जाएगा. स्टेडियम में कुल बैठने की क्षमता 34000 है और इस स्टेडियम ने भारत के तीनों ग्रुप मैच की मेजबानी की थी.
करीब 248 करोड़ रुपए की लागत से बनाई गई थी
वहीं, रिपोर्ट के अनुसार इस स्टेडियम को बनाने में करीब 248 करोड़ रुपए का खर्च आया है. इस मॉड्यूलर स्टेडियम को बनाने में करीब 106 दिन लगे थे. इसकी शुरुआत सितंबर 2023 में हुई थी.अब इस स्टेडियम को 6 हफ्तों के अंदर तोड़ दिया जाएगा.
स्टेडियम में हुआ था ड्रॉप इन पिच का इस्तेमाल
बता दें कि नासाउ क्रिकेट स्टेडियम में ड्रॉप इन पिच का इस्तेमाल किया गया था. एडिलेड से इस पिच को मंगवाया गया था. इस पिच पर बल्लेबाजो ंको बल्लेबाजी करना काफी मुश्किल भरा रहा था.नासाउ क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर सबसे ज्यादा रन 137 रन बने थे. इस मॉड्यूलर स्टेडियम की खासियत ये थी कि यहां पर 30 हजार से ज्यादा लोगों के बैठने की व्यवस्था थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं