Suryakumar Yadav Statement on IND vs ENG 3rd T20I: टीम इंडिया को इंग्लैंड (IND vs ENG) के खिलाफ टी20 सीरीज में पहले हार का सामना करना पड़ा है, इससे पहले टीम इंडिया ने पिछले दो मुकाबले में जीत हासिल की थी, टीम इंडिया को मिली हार के बाद अब कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बड़ा बयान दे दिया है और हार के पीछे की सबसे बड़ी वजह को भी सामने रखा है. भारत को तीसरे टी20 मैच में इंग्लैंड के हाथों 26 रन से हार का सामना करना पड़ा हालांकि पांच मैचों की सीरीज में मेजबान टीम अभी भी 2 - 1 से आगे है. जीत के लिये 172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम नौ विकेट पर 145 रन ही बना सकी.
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हार पर कहा
हमें बल्लेबाजी के नजरिए से सीखना होगा. हमें ड्रॉइंग बोर्ड पर वापस जाना होगा और अपनी गलतियों से सीखना होगा. मुझे यकीन है कि शमी आगे बेहतर प्रदर्शन करेंगे. वरुण चक्रवर्ती अभ्यास सत्रों के दौरान वास्तव में कड़ी मेहनत कर रहे हैं. वह अनुशासित हैं और कड़ी मेहनत के परिणाम में उन्हें मैदान पर अच्छे नतीजे मिल रहे हैं. मुझे लगा कि दिन में बाद में थोड़ी ओस होगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मुझे लगता है कि जब हार्दिक और अक्षर बल्लेबाजी कर रहे थे, तब मैच हमारे हाथ में था. इसका श्रेय आदिल राशिद को जाता है, उन्होंने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की. इसलिए वह विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं. उन्होंने हमें स्ट्राइक रोटेट करने का मौका नहीं दिया. इसलिए हमारी टीम में कई स्पिनर भी थे. हम हमेशा टी20 मैच से कुछ न कुछ सीखते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं