एक समय था जब सूर्यकुमार यादव के पास नेशनल क्रिकेट टीम की कप्तानी हुआ करती थी. मौजूदा समय में वह खराब प्रदर्शन की वजह से बाहर हैं. मगर उन्होंने आस नहीं छोड़ी है. वह दोबारा ब्लू टीम में वापसी करने के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं. जारी जद्दोजहद के बीच उन्होंने एक तस्वीर साझा की है. जहां वह एक नई भूमिका में अपनी सेवा देते हुए नजर आ रहे हैं. अब आप सोच रहे होंगे की क्रिकेट छोड़ सूर्या नया कार्य क्या करने लगे हैं? तो वह कुछ और नहीं बल्कि अपने बच्चे के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं.
सात मई को पिता बने थे सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव सात मई साल 2026 में पिता बने थे. उस दौरान उनकी पत्नी देविशा शेट्टी ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया था. क्यूट कपल ने अपनी नन्हीं बेटी का नाम रिद्धिमा रखा है. सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी की यह पहली संतान है.

Photo Credit: @X
पिछली बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नजर आए थे सूर्यकुमार
सूर्यकुमार यादव पिछली बार भारतीय टीम की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नजर आए थे. उस दौरान भारतीय टीम ने उनकी देख रेख में खिताब अपने हाथ में उठाया था. फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की भिड़ंत न्यूजीलैंड के साथ हुई थी.
सूर्यकुमार का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर
सूर्यकुमार यादव ने खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम की तरफ से कुल एक टेस्ट, 37 वनडे और 113 टेस्ट मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से टेस्ट की एक पारी में आठ, वनडे की 35 पारी में 773 और टी20 की 107 पारियों में 36.35 की औसत से 3272 रन निकले हैं.
सूर्यकुमार का घरेलू क्रिकेट करियर
वहीं बात करें उनके घरेलू क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने अबतक 86 फर्स्ट क्लास, 146 लिस्ट 'ए' और 373 टी20 मुकाबले खेले हैं. जहां उनके बल्ले से फर्स्ट क्लास की 144 पारियों में 42.33 की औसत से 5758, लिस्ट 'ए' की 132 पारियों में 32.49 की औसत से 3704 और टी20 की 347 पारियों में 34.50 की औसत से 9729 रन निकले हैं.
यह भी पढ़ें- जहीर खान की लग गई लॉटरी, CSK का कोच बनते ही करोड़ों की बारिश? पैकेज जानकर रह जाएंगे दंग!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं