Suryakumar Yadav, Vidarbha vs Mumbai, Semi Final 2: रणजी ट्रॉफी 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 17 फरवरी से विदर्भ और मुंबई के बीच नागपुर में खेला जा रहा है. जहां मुंबई की टीम को अपने स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव से एक आतिशी पारी की उम्मीद थी. मगर वह पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए बिना खाता खोले आउट हो गए. मैच के दौरान उन्होंने कुल दो गेंदों का सामना किया. इस बीच पार्थ रेखाडे की गेंद को रोकने के प्रयास में कैच आउट हुए. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि विदर्भ की तरफ से पारी का 41वां ओवर लेकर आए पार्थ ने तीसरी गेंद लेग स्टंप को निशाना बनाकर तेजी से अंदर की तरफ घुमाया. जहां सूर्या गेंद को समझने में पूरी तरह नाकामयाब रहे. नतीजा ये रहा कि गेंद उनके बल्ले का किनारा लेते हुए पास में ही उछल गई. जिसे दानिश मालेवार ने लपकते हुए उन्हें पवेलियन जाने पर मजबूर कर दिया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Suryakumar Yadav 360° batting today pic.twitter.com/SZoVId69lE
— Abhi (@79off201) February 18, 2025
विदर्भ के खिलाफ संघर्ष कर रही है मुंबई
दूसरे दिन की समाप्ति तक मुंबई की टीम 59 ओवरों में 188 के योग पर अपने सात अहम विकेट गंवाकर मैदान में संघर्ष कर रही है. आउट होने वाले खिलाड़ी आयुष म्हात्रे (09), विकेटकीपर बल्लेबाज आकाश आनंद (67), सिद्धेश लाड (35), कैप्टन अजिंक्य रहाणे (18), सूर्यकुमार यादव (00), शिवम दुबे (00) और शार्दुल ठाकुर (37) हैं.
विपक्षी टीम विदर्भ की तरफ से दूसरे दिन की समाप्ति तक पार्थ रेखाडे ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए हैं. उनके अलावा यश ठाकुर के खाते में दो, जबकि दर्शन नालकंडे और हर्ष दुबे को एक-एक सफलता हासिल हुई है.
383-10 रन बनाने में कामयाब हुई थी विदर्भ
इससे पहले विदर्भ की टीम नागपुर में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 107.5 ओवरों में 383-10 रन बनाने में कामयाब हुई थी. टीम के लिए पहली पारी में सर्वोच्च स्कोरर दानिश मालेवार रहे. जिन्होंने चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 157 गेंदों का सामना किया. इस बीच 50.32 की स्ट्राइक रेट से 79 रन बनाने में कामयाब रहे.
यह भी पढ़ें- कैसी है दुबई की पिच, पांच स्पिनरों का फार्मूला टीम इंडिया को आएगा काम? जानें पिच क्यूरेटर की जुबानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं