विज्ञापन
This Article is From Mar 23, 2023

रोहित शर्मा के इस फैसले पर गावस्कर ने जतायी नाखुशी, बोले विश्व कप साल में यह ठीक बात नहीं

गावस्कर (Gavaskar) ने कहा है कि अब जबकि विश्व कप कुछ ही महीनों की दूरी पर है, तो इस तरह के फैसलों से बचना चाहिए

रोहित शर्मा के इस फैसले पर गावस्कर ने जतायी नाखुशी, बोले विश्व कप साल में यह ठीक बात नहीं
भारत के नियमित कप्तान रोहित शर्मा
नई दिल्ली:

अब यह तो आप जानते ही हो कि रोहित शर्मा पिछले दिनों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में "निजी कारणों" के चलते नहीं खेल सलके थे. अब इसी कारण के चलते मैच से हटने के लिए महान सुनील गावस्कर ने रोहित को आड़े हाथ लिया है. उन्होंने कहा कि विश्व कप वाले साल में ऐसे कारणों के लिए कोई जगह नहीं है.  रोहित की अनुपस्थिति में पहले वनडे में हार्दिक पांड्या ने टीम की कमान संभाली थी. हालांकि, रोहित (Rohit Sharma) की अनुपस्थिति के बावजूद भारत यह मुकाबला जीतने में सफल रहा था. लेकिन जब रोहित लौटे, तो इसके बावजूद भारत कंगारुओं को सीरीज में मात नहीं दे सका. अब सीरीज हारने के बाद नाखुश गावस्कर नेक कहा कि टीम को कप्तानी के मामले में निरंतरता की जरूरत है. 

SPECIAL STLORY: 

"यह खिलाड़ी हमारा भविष्य का कप्तान", गुजरात टाइटंस के शीर्ष अधिकारी ने साफ-साफ कहा

IPL 2023: इस वजह से ईसीबी ने नहीं दी बैर्यस्टो को एनओसी, आईपीएल से हुए बाहर, लेकिन...

कंगारुओं से हार के बाद गावस्कर ने टीम रोहित को भेजा अलर्ट, सनी बोले कि उत्साह में बिल्कुल न भूलें यह बात

सनी गावस्कर ने स्टार-स्पोर्ट्स ने बातचीत में कहा कि मुझे लगता है कि रोहित को हर मैच खेलने की जरूरत है. आपको ऐसे कप्तान की जरूरत नहीं है, जो एक मैच में उपलब्ध रहता है और बाकी मैचों में नहीं खेलता. यह बहुत ही अहम बात है. यह किसी भी खिलाड़ी के साथ हो सकता है. मैं जानता हूं कि उनके परिवार में कार्यक्रम था और उन्हें वहां रहना था. यह समझ में आता है. 

गावस्कर बोले कि जब बात विश्व कप की आती है, तो आप पारिवारिक समारोह नहीं रख सकते. यह एक सरल सी बात है. जब तक आपातकालीन स्थिति न हो, तो आप आप हर बात पहले ही निपटा लें. आपातकालीन स्थिति वह बात है, जो पूरी तरह से अलग है. पूर्व कप्तान बोले कि आपको कप्तानी में निरंतरता की जरूरत है. 

दरअसल रोहित शर्मा अपने साले के विवाह कार्यक्रम के कारण पहले वनडे मुकाबले में नहीं खेले थे. इस बात को लेकर फैंस और दिग्गजों की राय अलग-अलग हो सकती है क्योंकि दिग्गज क्रिकेटरों का भी परिवार होता है. और विवाह जैसे कार्यक्रम ऐसे होते हैं, जो जीवन में एक ही बार होता है. बहरहाल, यहां सनी गावस्कर की राय अलग है, जिन्होंने अपने करियर में हमेशा ही बहुत ही उच्च आदर्श बनाए और उन पर अमल भी किया. 

ये भी पढ़ें-

*IND vs AUS: DRS रिव्यु के लिए Rohit के सामने जिद करने लगे Kuldeep Yadav, फिर कप्तान का माथा ठनक गया, Video

* WI vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में ऐसा करने वाली इकलौती टीम बनी

स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunil Gavaskar, Rohit Gurunath Sharma, Board Of Control For Cricket In India, India Vs Australia 2023, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com