Sunil Gavaskar on Rohit Sharma vs Hardil pandya : मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma Mumbai Indians) की जगह हार्दिक पंड्या को नया कप्तान बनाकर फैन्स के बीच सनसनी मचा दी थी. खासकर रोहित के फैन्स हार्दिक को कप्तान बनाए जाने से काफी निराश नजर आए हैं और अबतक फ्रेंचाइजी को ट्रोल कर रहे हैं, लेकिन दूसरी ओर क्रिकेट के पूर्व दिग्गज मुंबई इंडियंस के इस फैसले को सही बता रहे हैं और इसे भविष्य के लिए बताया जा रहा है. अब भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने हार्दिक और रोहित (Hardik vs Rohit) के बहस को विराम देने की कोशिश की है. गावस्कर ने हार्दिक को मुंबई का कप्तान बनाए जाने पर अपनी राय रखी और इसे सही करार दिया है.
यह भी पढ़ें:
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
44 साल के इमरान ताहिर ने T20 क्रिकेट में रचा इतिहास, ऐसा कमाल करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बने
स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम में बात करते हुए भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने इस बारे में बात की और कहा कि, फ्रेंचाइजी ने सोच समझ के साथ अच्छा फैसला किया है. गावस्कर ने अपनी बात रखते हुए कहा, "देखिए, उन्होंने हमेशा फ्रेंचाइजी के भविष्य के बारे में सोचा है. रोहित शर्मा पहले से ही 36 साल के हैं और तीनों प्रारूपों के लिए भारत के कप्तान होने के कारण उन पर काफी दबाव भी है. उन्होंने उस बोझ को कुछ कम करने और हार्दिक पंड्या के युवा कंधों पर वह जिम्मेदारी देने की कोशिश की है. इसमें कोई गलत बात नहीं है. समय के साथ आगे बढ़ना ही चाहिए."
पूर्व दिग्गज भारतीय कप्तान ने आगे कहा, "हार्दिक को कप्तानी सौंपने से मुंबई इंडियंस को ही फायदा होने वाला है, उन्होंने अब रोहित को शीर्ष क्रम पर जाकर खुद को खुलकर खेलने की आजादी दी है. इसके बाद हार्दिक नंबर 3 या नंबर 5 पर आ सकते हैं और और टीम को लगातार 200 से अधिक का स्कोर बनाने में मदद कर सकते हैं."
बता दें कि हार्दिक को कप्तान बनाए जाने पर मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच मार्क बाउचर ने माना कि रोहित को बल्लेबाज के तौर पर स्वछंद होकर खेलने की आजादी देने के लिए टीम की कप्तानी से हटाने का कठिन निर्णय लेना पड़ा. रोहित का आईपीएल के पिछले दो सत्र में प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा है. आईपीएल इतिहास में सबसे चर्चित ‘कैश ट्रेड' में रिलायंस के स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी ने गुजरात टाइटंस के कप्तान हरफनमौला हार्दिक पंड्या को वापस टीम के साथ जोड़ा और उन्हें कप्तान बनाया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं