Sunil Gavaskar on Joe Root: भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान जो रूट ने शानदार 122 रन की पारी खेली, इस मैच में रूट ने संभल कर बल्लेबाजी की और अपना शतक पूरा किया. रूट का टेस्ट में यह 31वां शतक था. बता दें कि रूट ने अपनी पारी को बड़ी संयमता के साथ खेला जिसने पूर्व दिग्गजों का दिल जीत लिया. जिस अंदाज में रूट ने बैजबॉल की रणनीति को छोड़कर संयम भरी बल्लेबाजी की उसकी खूब तारीफ हो रही है. भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर भी रूट की पारी को देखकर खुश हैं लेकिन उन्होंने 'बैजबॉल' क्रिकेट का मजाक भी उड़ा दिया है. गावस्कर ने एक ओर जहां जो रूट की तारीफ की तो वहीं दूसरी ओर उन्होंने बैजबॉल को ट्रोल भी किया है.
यह भी पढ़ें: यानेक शॉपमैन ने महिला टीम की मुख्य कोच ने दिया इस्तीफा, हॉकी इंडिया पर लगाए थे भेदभाव के आरोप
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: IND vs ENG 4th Test: DRS रिव्यू के दौरान कप्तान रोहित शर्मा ने दिया ऐसा रिएक्शन, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
गावस्कर ने अपनी बात रखते हुए कहा, "वाह ..शानदार पारी. यह एक सही टेस्ट मैच की पारी थी.. पुराने ज़माने की टेस्ट मैच पारी, आप इसे देखकर कह सकते हैं, लेकिन मुझे कहना होगा, मैं थोड़ा निराश हूं. मैं एक निराश व्यक्ति हूं क्योंकि मैं वास्तव में चाहता था कि वह अपना शतक पूरा करने के लिए स्कूप शॉट खेले, वह रिवर्स स्कूप.. 99 पर पहुंचे, रिवर्स स्कूप खेलें, और फिर शतक पूरा करते, और फिर फैन्स 'रूउट' जाती."
वहीं, दूसरी ओर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी रूट की पारी की तारीफ की और इसे सेंसबॉल क्रिकेट माना है. वॉन ने कहा कि, रूट ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की उसने फैन्स का दिल जीत लिया है. रूट की बल्लेबाजी से सेंसबॉल क्रिकेट एक बार फिर साबित हो गया है.
बता दें कि रूट भारत की ओर से टेस्ट में 10 शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं. रूट इसके अलावा इंटरनेशनल क्रिकेट सबसे तेज 19 हजार रन बनाने वाले संयुक्त रूप से चौथे बल्लेबाज बन गए हैं.ऐसा कर उन्होंने पोंटिंग की बराबरी कर ली है. सबसे तेज 19 हजार रन इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली ने बनाए थे. कोहली ने 399 पारी में यह कारनामा किया था. वहीं, रूट ने 444 पारी में इस खास मुकाम को हासिल किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं